होम बंगाल के पूर्व चीफ सेक्रेटरी को केंद्र सरकार का शो कॉज नोटिस, कार्रवाई की भी तैया

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jun 1, 2021 09:26 PM

बंगाल के पूर्व चीफ सेक्रेटरी को केंद्र सरकार का शो कॉज नोटिस, कार्रवाई की भी तैया

बंगाल के पूर्व चीफ सेक्रेटरी को केंद्र सरकार का शो कॉज नोटिस, कार्रवाई की भी तैया

बंगाल के पूर्व चीफ सेक्रेटरी को केंद्र सरकार का शो कॉज नोटिस, कार्रवाई की भी तैया

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे भले आ गए हों, लेकिन सत्तारूढ़ टीएमसी और मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के बीच खींचतान कम होती नहीं दिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में नहीं पहुंचने वाले बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को लेकर केंद्र और ममता सरकार आमने-सामने है। इस मामले से परिचित एक अधिकारी ने कहा है कि केंद्र ने अलपन बंदोपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गृह मंत्रालय ने हाल ही में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अलपन बंद्योपाध्याय को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया है। नोटिस का तीन दिनों के अंदर जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ एफआईआर भी की जा सकती है।

अधिकारी ने नाम नहीं छापने का अनुरोध करते हुए कहा, "डीओपीटी (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) के आदेश की अवहेलना करने वाले अधिकारी के खिलाफ विभाग द्वारा उपयुक्त कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।" पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंदोपाध्याय को अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है।

गवर्नर बोले- लोक सेवा पर अहंकार हावी
वहीं, बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल नहीं होने को लेकर मंगलवार को यह कहते हुए नया विवाद छेड़ दिया कि लोक सेवा पर अहंकार हावी हो गया है। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चौबीसों घंटे जनसेवा में लगी हैं और राज्य के हितों को लेकर अपनी चिंता के मद्देनजर हर कदम उठाती हैं।

धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के कलाईकुंडा में एक बैठक से पहले उनसे बात की थी और संकेत दिया था कि यदि विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी इसमें मौजूद होंगे, तो वह इसमें शामिल नहीं होंगी। धनखड़ ने ट्वीट किया, ''मुख्यमंत्री ने 27 मई को रात 11 बजकर 16 मिनट पर संदेश दिया, 'क्या मैं बात कर सकती हूं, अत्यंत आवश्यक है।'' उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, ''इसके बाद उन्होंने फोन पर संकेत दिया कि यदि विधायक शुभेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री की चक्रवात यास संबंधी समीक्षा बैठक में शामिल होंगे, तो वह और अन्य अधिकारी इसका बहिष्कार करेंगे। लोक सेवा पर अहंकार हावी हो गया।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)