होम दिल्ली: एनडीएमसी ने तेज की लार्वा विरोधी गतिविधियां

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jun 1, 2021 09:18 PM

दिल्ली: एनडीएमसी ने तेज की लार्वा विरोधी गतिविधियां

दिल्ली: एनडीएमसी ने तेज की लार्वा विरोधी गतिविधियां

दिल्ली: एनडीएमसी ने तेज की लार्वा विरोधी गतिविधियां

कोरोना के साथ ही धीरे-धीरे जल-जनित बीमारियां भी राजधानी में पैर पसारने का काम कर रही हैं। ऐसे में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के स्वास्थ्य विभाग ने लार्वा विरोधी गतिविधियों को तेज कर दिया है। यही नहीं इसे लेकर एनडीएमसी अध्यक्ष धर्मेंद्र द्वारा निरंतर समीक्षा बैठक की जा रही है। ऐसी ही बैठक सोमवार को भी की गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग को मच्छर प्रजनन की जांच के लिए एंटी लार्वा गतिविधियों और घरेलू व वाणिज्यिक परिसरों के निरीक्षण को बढाने के लिए निर्देशित किया गया। सघन एंटी लार्वा कार्रवाई के चलते अभी तक एनडीएमसी में इस साल डेंगू के सिर्फ 2 मामलों को दर्ज किया गया है।बता दें कि एनडीएमसी के स्वास्थ्य अधिकारिी द्वारा विशेष टीमों के साथ नियमित चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं और चालान भी किए जा रहे है। एनडीएमसी की मच्छर प्रजनन जांचकर्ताओं की टीमों ने अब तक 2,06,496 परिसरों का दौरा किया है, जिनमें से 199 परिसरों में मच्छर प्रजनन के मामले पाए गए है। ये टीमें व्यक्तिगत रूप से पानी के कंटेनरों और जलभराव के संभावित स्थलों का निरीक्षण कर रही हैं। निरीक्षण में 3,51,311 पानी के कंटेनरों में से कुल 453 लार्वा के लिए पॉजिटिव मामले पाए गए है और इन पर तत्काल उचित कार्रवाई भी की गई है।एनडीएमसी द्वारा कुशक नाला, हसनपुर टैंक और एसटीपी प्लांट साइट आदि जैसे प्रमुख स्थानों से गाद निकालने के अलावा पानी के किसी भी ठहराव से बचने के लिए पानी की नालियों की नियमित सफाई में भी तेज़ी लाई जा रही है। वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार के विभिन्न माध्यमों की मदद ली जा रही है। जिसमें पैम्फलेट, वेबिनार, वीडियो कॉन्फ्रेंस, आरडब्ल्यूए की गूगल मीट बैठकें और बड़े एलईडी स्क्रीन, डिजिटल वॉल्स पर ऑडियो-विजुअल संदेश प्रदर्शित करना है। लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए सार्वजनिक संबोधन प्रणाली (पीए सिस्टम्स) का उपयोग करते हुए नागरिकों को जल जनित रोगों को नियंत्रित करने के लिए लगातार सचेत किया जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)