होम नौकरी दिलाने की बात कह चेन्नई बुलाया, अस्पताल ले जाकर किया ऐसा कांड कि उड़ गए होश
नौकरी दिलाने की बात कह चेन्नई बुलाया, अस्पताल ले जाकर किया ऐसा कांड कि उड़ गए होश
नौकरी का लालच देकर राजस्थान के एक युवक का चेन्नई में किडनी निकाल लेने का एक होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है। युवक अब वहां से किसी तरह से वापस जयपुर पहुंचा यह युवक इंसाफ के लिए अपनी किडनी निकालने वालों के घर के बाहर पिछले 10 दिनों से धरने पर बैठकर इन्साफ की मांग कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में FIR तो दर्ज कर उसे जांच के लिए चेन्नई भेज दिया है, लेकिन आरोपी अभी घर का ताला लगाकर फरार हो गया है।
नौतापा की झुलसा देने वाली धूप में भी इस युवक को पिछले 10 दिनों से इसी तरह एक घर के बाहर बैठा देखकर सारे मोहल्ले वाले भी चौंक गए। पूछने पर जो हकीकत सामने आई वह चौंकाने वाली थी। सीकर के माजीपुरा निवासी रविन्द्र सिंह की मानें तो रुपयों का लालच और धमकी देकर उसकी किडनी निकाल ली गयी है। जिसके चलते वह अब अपनी किडनी निकालने वाले जयपुर निवासी राजीव जौहरी के घर के बाहर न्याय के लिए धरने पर बैठ गया है।
पीड़ित द्वारा इसे लेकर जयपुर के बजाज नगर थाने में FIR भी दर्ज करवाई गयी है। पीड़ित ने बताया कि पिछले साल जनवरी में अनिमेष नाम के व्यक्ति ने नौकरी लगाने के बहाने चेन्नई बुलाया था। वहां नौकरी से पहले तीन अलग-अलग अस्पतालों में मेडिकल टेस्ट किया गया। इसके कुछ दिनों बाद अनिमेष ने एक हॉस्पिटल में जयपुर निवासी राजीव जौहरी, अनिता जौहरी व सुधीर जौहरी से मुलाकात करवाई। और वहीं उसे पता चला कि उसे किडनी देने के लिए ही बुलाया गया था, क्योंकि राजीव से उसकी किडनी मैच हुई थी। पीड़ित की मानें तो मना करने पर पहले तो मारने की धमकी दी और उसके बाद 15 लाख रुपए, नौकरी व लाइफटाइम इलाज कराने का लालच देकर किडनी ट्रांसप्लांट करवा ली। इस दाैरान मोबाइल छीनकर कुछ दिन तक एक फ्लैट में बंद रखा। वादे के अनुसार उसके परिवार को भी रूपये नहीं भेजे गए।
बहरहाल इन लोगों के चंगुल से वह किसी तरह वापस राजस्थान आ गया है और अपने साथ हुए धोखे की उसने पुलिस ने शिकायत दर्ज करवा दी है। पहले तो पुलिस उसकी शिकायत ही दर्ज नहीं कर रही थी, लेकिन राजीव के घर के बाहर बैठकर धरने देने के चलते उसकी FIR दर्ज कर ली गयी है। बड़ा सवाल यही है की जिस राजीव पर पीड़ित रविन्द्र आरोप लगा रहा है वह अपने परिवार के साथ अचानक घर बंद करके कहां चला गया और लगातार अब उनका फोन क्यों बंद आ रहा है। फिलहाल तो पूरा मामला चेन्नई से जुड़ा है ऐसे में जयपुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत लेकर उसे चेन्नई पुलिस को जांच के लिए ट्रांसफर किया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।