होम जसप्रीत बुमराह का सबसे बेहतर विकल्प हैं मोहम्मद सिराज!

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team May 24, 2021 09:47 PM

जसप्रीत बुमराह का सबसे बेहतर विकल्प हैं मोहम्मद सिराज!

जसप्रीत बुमराह का सबसे बेहतर विकल्प हैं मोहम्मद सिराज!

जसप्रीत बुमराह का सबसे बेहतर विकल्प हैं मोहम्मद सिराज!

नई दिल्ली. पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी (Laxmipathy Balaji) को लगता है कि टीम इंडिया को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का विकल्प तैयार रखना चाहिए और साथ ही उन्हें इस तेज गेंदबाज का खास ध्यान रखना चाहिए. बालाजी ने जसप्रीत बुमराह का विकल्प भी बताया है. उनके मुताबिक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज में काबिलियत है और वो जसप्रीत बुमराह की जगह ले सकते हैं. बता दें मोहम्मद सिराज ने पिछले कुछ समय में सभी को प्रभावित किया है और ऑस्ट्रेलिया दौरे और आईपीएल 2021 में उन्होंने जिस तरह की गेंदबाजी की उसे देख सभी को उनसे काफी उम्मीदें हैं.

लक्ष्मीपति बालाजी ने न्यूज 18 के साथ खास बातचीत में बताया कि उन्होंने क्यों मोहम्मद सिराज को जसप्रीत बुमराह के विकल्प के तौर पर चुना है. बालाजी ने कहा, 'बुमराह के टैलेंट को देखते हुए आपको उन्हीं के जैसा एक गेंदबाज चाहिए जो उनका विकल्प बने. उनका विकल्प हो नहीं सकता क्योंकि वो बेहतरीन गेंदबाज हैं और एक मैच विनर भी. लेकिन मोहम्मद सिराज में काबिलियत है. सिराज और बुमराह की गेंदबाजी में समानता है. दोनों की गेंद बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाहर निकलती हैं और दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए सीधी रहती हैं.'

सिराज-बुमराह का विकेट लेने का तरीका एक जैसा!

बालाजी ने कहा कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के विकेट लेने का तरीका काफी मिलता-जुलता है. मोहम्मद सिराज और बुमराह का LBW, बोल्ड और विकेट के पीछे कैच आउट कराने का अंदाज काफी मिलता है. बालाजी ने आगे कहा, 'अगर बुमराह टीम में नहीं हुए तो कप्तान को रक्षात्मक नहीं आक्रामक विकल्प ही चाहिए होगा. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के पास बुमराह और शमी नहीं थे इसके बावजूद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने 20 विकेट लिये. इसका मतलब गेंदबाजों में काबिलियत है

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)