होम जून के पहले हफ्ते से खुलने लगेगा देश

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 23, 2021 08:18 PM

जून के पहले हफ्ते से खुलने लगेगा देश

जून के पहले हफ्ते से खुलने लगेगा देश

जून के पहले हफ्ते से खुलने लगेगा देश

देश में कोरोना संक्रमण में तेजी से आ रही गिरावट और ठीक होते मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते जून के पहले हफ्ते से लाकडाउन से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। आर्थिक गतिविधियां बहाल होंगी। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लॉकडाउन हटाने में फिलहाल सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा गया है कि पाजिटिविटी दर तय मानक के दायरे में आने के बावजूद इस पर नजर रखनी होगी कि संख्या फिर से बढ़नी शुरू न हो।

संक्रमण में तेजी से आ रही गिरावट और ठीक होते मरीजों की बढ़ती संख्या से बढ़ी उम्मीद

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जहां भी संक्रमण दर 10 फीसद से नीचे है और यह लगातार कम होने की दिशा में है, वहां गतिविधियां शुरू होनी चाहिए। ऐसे जिलों की संख्या बढ़ी है और यह संकेत है कि देश दूसरी लहर से बाहर निकलने की राह पर है। पिछले तीन हफ्ते के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बिहार जैसे राज्यों में पाजिटिविटी दर पांच फीसद से कम या उसके आसपास आ गई है। इन राज्यों में पाजिटिविटी की दर और नए मामलों की संख्या मार्च के अंतिम हफ्ते के स्तर पर पहुंच गई है, जब कोई लॉकडाउन नहीं था। अधिकांश राज्यों ने लाकडाउन का फैसला 15 अप्रैल के आसपास किया था, जब कई जगहों पर पाजिटिविटी दर 36-37 फीसद तक पहुंच गई थी।

लॉकडाउन हटने के बाद संक्रमण बढ़ने की आशंका

जून के पहले हफ्ते से कई राज्यों में लाकडाउन से राहत मिलने की उम्मीद जताते हुए वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पाजिटिविटी दर कम होने के बावजूद लाकडाउन बढ़ाने का फैसला दो वजहों से लिया गया। एक तो लाकडाउन खुलने के तत्काल बाद पाजिटिविटी दर का बढ़ना तय माना जा रहा है। दूसरा मौजूदा सक्रिय मरीजों की संख्या अब भी बहुत ज्यादा बनी हुई है।

ऐसे में उन राज्यों को ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है जहां पाजिटिविटी दर कम होने के बावजूद सक्रिय मामलों की संख्या बहुत ज्यादा है। लाकडाउन हटाने का फैसला अलग-अलग राज्य अपने स्वास्थ्य ढांचे, पाजिटिविटी दर और सक्रिय मामलों के आधार पर करेंगे। ध्यान देने की बात है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थानीय स्तर पर लाकडाउन के लिए पाजिटिविटी दर के 10 फीसद से अधिक होने और आक्सीजन व आइसीयू बेड्स 60 फीसद भर जाने का मानदंड रखा है। पाजिटिविटी दर का मानदंड तो अधिकांश राज्य पूरा कर रहे हैं। एक हफ्ते में आइसीयू और आक्सीजन बेड्स की उपलब्धता भी काफी बढ़ जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)