होम ब्लैक फंगस बीमारी को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 22, 2021 08:42 PM

ब्लैक फंगस बीमारी को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

ब्लैक फंगस बीमारी को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

ब्लैक फंगस बीमारी को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में ब्लैक फंगस के बढ़ रहे मामलों को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि 'मोदी सिस्टम के कुशासन' के कारण कोरोना महामारी के साथ यह बीमारी आई है.


 

उन्होंने ट्वीट किया, 'मोदी सिस्टम के कुशासन के चलते सिर्फ़ भारत में कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फ़ंगस महामारी है. टीके की कमी तो है ही, इस नई महामारी की दवा की भी भारी कमी है.' कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा, 'इससे जूझने के लिए प्रधानमंत्री ताली-थाली बजाने की घोषणा करते ही होंगे.'


 

कोरोना का पता लगाने के लिए एक दिन में रिकॉर्ड 20 लाख से अधिक सैम्पल की जांच: केंद्र


 

दूसरी ओर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के मामलों में बढ़ोतरी और जरूरी दवा की कथित कमी को लेकर चिंता प्रकट करते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि इस बीमारी के मरीजों को राहत प्रदान करने के लिए तत्काल जरूरी कदम उठाए जाएं. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में इस बात जिक्र भी किया कि केंद्र ने राज्यों से ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने के लिए कहा है.


 

सोनिया ने कहा, 'महामारी घोषित करने का मतलब यह है कि इसके उपचार के लिए जरूरी दवाओं का पर्याप्त उत्पादन और आपूर्ति सुनिश्चित करना आवश्यक है तथा मरीजों की मुफ्त देखभाल की जाए.' कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया, 'एम्फोटेरीसिन-बी इस बीमारी के उपचार के लिए जरूरी दवा है. बहरहाल, ऐसी खबरें हैं कि बाजार में इस दवा की भारी कमी है. इसके साथ ही, यह बीमारी आयुष्मान भारत तथा कई अन्य बीमा के तहत कवर नहीं है.'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)