होम सपा सांसद आजम खान की हालत स्थिर, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा है इलाज

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team May 22, 2021 08:33 PM

सपा सांसद आजम खान की हालत स्थिर, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा है इलाज

सपा सांसद आजम खान की हालत स्थिर, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा है इलाज

सपा सांसद आजम खान की हालत स्थिर, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा है इलाज

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खान की तबीयत स्थिर है और उनका मेदांता अस्पताल में उपचार जारी है. मेदांता अस्पताल की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन में बताया गया कि, 'आज दिनांक 22 मई को 72 वर्षीय सपा सांसद आजम खान को दो लीटर ऑक्सीजन के साथ वार्ड में रखा गया है और उनकी तबीयत अभी स्थिर है. वहीं, उनके पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला खान (30) की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है और उन्हें भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.'

 

मेदांता अस्पताल में कराया गया था भर्ती
सीतापुर के जिला कारागार में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला खान को 9 मई को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था.

पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव
सीतापुर जिला कारागार के डिप्‍टी जेलर ओंकार पांडेय ने बताया था कि आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला की 30 अप्रैल को आरटीपीसीआर जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. 2 मई को प्रशासन ने बेहतर इलाज के लिए आजम खान को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी लेकिन उन्होंने सीतापुर जेल से बाहर जाने से इनकार कर दिया था. हालांकि, तबीयत बिगड़ने के बाद 9 मई को वो लखनऊ आने के लिए राजी हो गए थे.

 

जेल में हैं बंद
गौरतलब है कि, जमीन हथियाने, अतिक्रमण और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में आजम खान अपने बेटे के साथ फरवरी 2020 से ही जिला कारागार सीतापुर में बंद हैं. उनकी पत्नी को दिसंबर 2020 में अदालत ने जमानत दे दी थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)