होम बीजेपी शासित राज्यों को जेपी नड्डा की चिट्ठी

Alert Star Digital Team May 22, 2021 08:10 PM

बीजेपी शासित राज्यों को जेपी नड्डा की चिट्ठी

बीजेपी शासित राज्यों को जेपी नड्डा की चिट्ठी

बीजेपी शासित राज्यों को जेपी नड्डा की चिट्ठी

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है, जहां बीजेपी की सरकार है। जेपी नड्डा ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा है कि 30 जून को केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सात साल पूरे होने पर कोई जश्न ना मनाएं और कोई कार्यक्रम ना करें। कोरोना महामारी का हवाला देते हुए नड्डा ने ये कहा है। जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्रियों से कहा है कि इस दौरान वो उन दौरान बच्चों के लिए के लिए कुछ करें, जिनके माता-पिता को कोरोना ने छीन लिया है।

जेपी नड्डा ने बीजेपी के मुख्यमंत्रियों को लिखा है- कोरोना महामारी ने हमारे कई अपनों को हमसे छीन लिया है। पिछली 100 सालों में दुनिया ने ना इस तरह की त्रासदी देखी है और नी अनुभव की है। इस आपदा ने समाज में कई गहरे जख्म छोड़े हैं। इसकी चपेट में अनेकों बच्चे भी आए हैं, जिनके माता-पिता दोनों ही इस महामारी में नहीं रहे। उनके जीवन में आए इस दुख का ऐहसास हम सभी को है। अपने माता-पिता दोनों को खो चुके बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए उनके साथ खड़े होना हमारा सामाजिक कर्तव्य भी है।

नड्डा ने लिखा है- मेरा आपसे आग्रह है कि अपने राज्य की स्थितियों, आवश्यकताओं और परंपराओं को आधार बनाते हुए इन बच्चों के लिए योजना का प्रारूप जल्द तैयार करें। ऐसा विचार है कि आगामी 30 मई को जब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए सरकार को 7 वर्ष पूरे हो रहे हैं, तब बीजेपी के नेतृत्व वाली सभी राज्य सरकारें, एक साथ इस योजना को लागू करें। साथ ही आपसे कहना है कि कोरोना की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए एनडीए सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। हम देश में अलग-अलग तरह के सेवाकार्यों का आयोजन करके देश की जनता का आभार व्यक्त करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)