होम महाराष्ट्र में कोरोना मामलों में गिरावट के बाद आज फिर मामले 30 हजार के पार

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 19, 2021 09:54 PM

महाराष्ट्र में कोरोना मामलों में गिरावट के बाद आज फिर मामले 30 हजार के पार

महाराष्ट्र में कोरोना मामलों में गिरावट के बाद आज फिर मामले 30 हजार के पार

महाराष्ट्र में कोरोना मामलों में गिरावट के बाद आज फिर मामले 30 हजार के पार

मुंबई, मई 19: महाराष्ट्र में बुधवार को बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में 34 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं 594 लोगों ने महामारी से जान गंवाई है। कल के मुकाबले आज राज्य में ज्यादा मामले आए सामने आए हैं। कल राज्य में तीस हजार से कम यानि 28438 मामले आए थे। राज्य ने पिछले 24 घंटों में 5,593 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में दैनिक मौतों की संख्या में 367 की गिरावट आई है।

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 51457 लोग डिस्चार्ज होकर घर लौट गए। राज्य में अब तक कोरोना से कुल 84371 लोगों की हो मौत चुकी है। राज्य में रिकवरी रेट 91.06 फीसदी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 54,67,537 हो गई है। राज्य के अमरावती जिले में लॉकडाउन बेअसर साबित हो रहा है। जिले में दूसरी बार मामलों में बढ़त दर्ज की जा रही है। बीते कुछ समय में यवतमाल और बुलढाना में भी मामलों में बढ़त देखी गई है।

वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,350 नए मामले सामने आए और 57 लोगों की जान चली गई। इस दौरान 2,258 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। मुंबई में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,92,239 हो गई है। इनमें से 6,46,163 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और शहर में फिलहाल 29,643 एक्टिव केस हैं। मुंबई में अब तक कोरोना महामारी से 14,409 लोगों की जान जा चुकी है।

 

वहीं देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,67,334 नए मामले सामने आए हैं जबकि 4529 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान उपचार के बाद 3,89,851 लोग ठीक हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 2,54,96,330 हो गई है। इस महामारी से अब तक 2,19,86,363 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 2,83,246 लोगों की जान जा चुकी है। देश में एक्टिव केस की संख्या अभी 32,26,719 है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)