होम यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण से 282 की मौत, अलीगढ़ में ब्लैक फंगस की दस्तक

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 19, 2021 09:50 PM

यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण से 282 की मौत, अलीगढ़ में ब्लैक फंगस की दस्तक

यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण से 282 की मौत, अलीगढ़ में ब्लैक फंगस की दस्तक

यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण से 282 की मौत, अलीगढ़ में ब्लैक फंगस की दस्तक

अलीगढ़ जिले में ब्लैक फंगस के दो मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भानु प्रताप कल्याणी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहला मामला दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में और दूसरा मामला धनीपुर इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में सामने आया है। उन्होंने बताया कि इन दोनों ही मामलों के बारे में प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है।कल्याणी ने कहा कि ब्लैक फंगस के इलाज के लिए कुछ महत्वपूर्ण दवाएं इस वक्त स्टॉक में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस के दोनों मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है और उन्हें दवा की कुछ खुराक दी गई हैं। उम्मीद है कि ब्लैक फंगस के इलाज के लिए जरूरी दवाएं बुधवार शाम तक उपलब्ध हो जाएंगीी।

कोरोना वायरस संक्रमण से 282 और लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 282 और लोगों की मौत हो गई तथा 7336 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 282 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18,352 हो गई है। सबसे ज्यादा 29 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा आगरा और एटा में 14-14, हाजीपुर तथा मेरठ में 13-13 और गाजियाबाद में 12 लोगों की मृत्यु हुई है।रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 7,336 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसी अवधि में 19,669 मरीज ठीक भी हुए हैं। सबसे ज्यादा 493 नए मामले राजधानी लखनऊ में सामने आए हैं। इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर में 355, सहारनपुर में 344, मेरठ में 342, गोरखपुर में 309 और गाजियाबाद में 307 मामले सामने आए। राज्य में फिलहाल 1,23579 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2,99,327 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 4 करोड़ 55 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)