होम अस्पताल की सेवाओं को छोड़ चले गए 50 वॉलेंटियर, ये रही वजह

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 19, 2021 09:51 PM

अस्पताल की सेवाओं को छोड़ चले गए 50 वॉलेंटियर, ये रही वजह

अस्पताल की सेवाओं को छोड़ चले गए 50 वॉलेंटियर, ये रही वजह

अस्पताल की सेवाओं को छोड़ चले गए 50 वॉलेंटियर, ये रही वजह

 चंडीगढ़: एक तरफ कोविड-19 के चलते राजेंद्रा अस्पताल से बार-बार कहा जा रहा था कि यहां पर बाकी सभी चीजें पर्याप्त मात्रा में है मगर स्टाफ की दिक्कत आ रही है, दूसरी तरफ आज कोविड-19 के साथ लड़ने के लिए बठिंडा एम्स अस्पताल से बुलाए गए 50 लोग राजेंद्रा हस्पताल की सेवाओं को छोड़ वापस बठिंडा चले गए।

पूरे मामले की बात करें तो कल रात इन वालंटियर द्वारा रोष किया गया कि जहां हमें ठहराया गया है उस हॉस्टल में ना पंखे हैं ना सफाई का प्रबंध है और ना ही खाने पीने के पुख्ता इंतजाम हैं। इसके चलते उनके द्वारा रात को हल्ला भी किया गया। इन कोरोना वायरस ने यहां तक इल्जाम लगाए हैं कि जो मैस है उससे हम आज सुबह बिना नाश्ता किए आए।

जब मैस वाले से बात हुई कि आपने नाश्ता क्यों नहीं बनाया तो उन्होंने बोला कि आपने रात नहीं खाया था इसलिए हमने सुबह भी आपका नाश्ता नहीं बनाया। इनके चलते जब मेडिकल ऑफिसर एम एस से पत्रकारों ने सवाल किया तो उनका कहना यह था कि इन लोगों को अभी सिखलाई की जरूरत है।

इन्हें हायर अथॉरिटी की तरफ से बुलाया गया था इंतजामों में कहीं पर कोई कमी नहीं और आज इनको हायर अथॉरिटी द्वारा ही वापस भेजा गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि राजेंद्र हस्पताल में स्टाफ की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। राजेंद्रा अस्पताल लोगों की सेवा में जैसे काम कर रहा था वैसे ही निर्विघ्न काम चलता रहेगा ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)