होम कंगना रनौत ने कोरोना महामारी को लेकर शेयर किए अपने एक्सपीरिएंस

समाचारविदेश Alert Star Digital Team May 19, 2021 09:39 PM

कंगना रनौत ने कोरोना महामारी को लेकर शेयर किए अपने एक्सपीरिएंस

कंगना रनौत ने कोरोना महामारी को लेकर शेयर किए अपने एक्सपीरिएंस

कंगना रनौत ने कोरोना महामारी को लेकर शेयर किए अपने एक्सपीरिएंस

कोरोना से उबरने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर कर फैंस के साथ इस बीमारी के दौरान अपना अनुभव सांझा किया है, और इसके साथ ही कुछ सुझाव भी दिए।

बतां दें कि कंगना रनौत ने 8 मई को अपनी कोरोना पॉजिटिव की खबर दी थी, और करीब 10 दिनों के बाद उन्होंने फैंस को बताया कि उन्होंने कोरोना को मात दे दी है। कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर कर बीमारी के दौरान कैसे रहा जाए, इससे कैसे निपटा जाए इसके बारे में जानकारी दी।

 

 

वीडियो पोस्ट के अनुसार, उन्होंने बताया है कि कोई भी छोटा नहीं है, हर कोई मदद कर सकता है, लेकिन इसके लिए महत्वपूर्ण ये है कि अपने जगह, रोल और सोसाइटी पर अपने प्रभाव को समझो।

- पोस्ट में बताया कि अगर आप धनवान हैं तो गरीबों से भीख मत मांगो।

-अगर आपका प्रभाव ऑक्सीजन,बेड्स,दवाओं को अरेंज कर पाता है तो आप कुछ जिंदगी बचा सकते हैं।

-अगर आप प्रॉमिनेंट पर्सनैलिटी हैं तो कुछ लोगों के पीछे मत भागो, उन्हें सपोर्ट और प्रोटेक्ट करो।

-जब एक शक्ति एक हफ्ते से कम समय में अरबों लोगों की बेड्स और ऑक्सीजन की समस्या का समाधान करती है तो अपने योगदान को न भूले, हो सकता है छोटा हो लेकिन याद रखिए आपने खुद को लगाया है। कई लोग अपनी लाइफ में आपकी काइंडनेस को नहीं मानेंगे, कुछ लोग परवाह करेंगे।

आपकों बतां दें कि कंगना का ये मैसेज इस ओर भी इशारा करता है कि क्योंकि हाल ही में कई सेलिब्रिटी भारत के कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए लगातार फंड इकट्ठा करने में जुटे हुए हैं। विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा समेत कई सेलेब्स फंड जुटाने की जानकारी शेयर कर चुके हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)