होम बिहारः सीतामढ़ी में मिला ब्लैक फंगस का पहला मरीज, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर

समाचारविदेश Alert Star Digital Team May 19, 2021 09:37 PM

बिहारः सीतामढ़ी में मिला ब्लैक फंगस का पहला मरीज, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर

बिहारः सीतामढ़ी में मिला ब्लैक फंगस का पहला मरीज, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर

बिहारः सीतामढ़ी में मिला ब्लैक फंगस का पहला मरीज, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर

सीतामढ़ीः जिले में कोरोना के केस धीरे-धीरे कम होने से प्रशासन और आमलोग राहत की सांस ले ही रहे थे कि अब ब्लैक फंगस के नाम से उन्हें चिंता सताने लगी है. जिले में बुधवार को ब्लैक फंगस का पहला केस सामने आने के बाद लोगों की टेंशन बढ़ने लगी है. इधर, पहले मरीज की जांच के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है.

एंडोस्कोपी से जांच में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले

 

बताया जाता है कि बुधवार को जिले के एक निजी अस्पताल में 52 वर्षीया महिला इलाज के लिए पहुंची. उसने ईएनटी सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार सिंह को पहले बताया कि उसका पूरा मुंह नहीं खुल रहा है. फिर उसने चेहरे के दाहिने हिस्से में सुन्न होने की बात कही. डॉक्टर अभी बताए गए दोनों लक्षणों पर कुछ सोचते और कहते ही कि महिला मरीज ने दाहिने आंख से कम दिखने की भी शिकायत की.

 

महिला ने यह भी बताया कि स्किन पर पसीना आता है, जो ठंडा लगता है. इसके बाद बारीकी से लक्षणों की जांच की गई. इसके लिए महिला का एंडोस्कोपी से जांच भी की. उन्होंने पाया कि ब्लैक फंगस के कई लक्षण महिला मरीज में हैं. लक्षणों के आधार पर चिकित्सक ने उक्त मरीज को पटना रेफर कर दिया.

 

ब्लैक फंगस के मरीजों की आसानी से पहचान

 

ईएनटी सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि महिला मरीज में ब्लैक फंगस के सारे लक्षण मिले हैं. यह भी बताया कि ब्लैक फंगस की जांच के लिए कोई तकनीक अभी नहीं है. हालांकि लक्षण से बड़ी आसानी से ब्लैक फंगस के मरीजों की पहचान हो जाती है और ये जानलेवा भी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)