होम जानें कांग्रेस नेता क्यों हुए बीजेपी के मुरीद और भगवा दल से क्या दी सीखने की सलाह?

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 17, 2021 09:17 PM

जानें कांग्रेस नेता क्यों हुए बीजेपी के मुरीद और भगवा दल से क्या दी सीखने की सलाह?

जानें कांग्रेस नेता क्यों हुए बीजेपी के मुरीद और भगवा दल से क्या दी सीखने की सलाह?

जानें कांग्रेस नेता क्यों हुए बीजेपी के मुरीद और भगवा दल से क्या दी सीखने की सलाह?

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपनी पूरी ताकत झोंक कर भी ममता बनर्जी को सत्ता में आने से रोक नहीं पाई। हालांकि बीजेपी पहली बार राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी बनने में कामयाब रही। वहीं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद बीजेपी के लड़ने के जज्बे से कांग्रेस पार्टी को सीखने की सलाह दी है।बता दें कि सलमान खुर्शीद ने एक बयान में कहा है कि भले ही बीजेपी पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को सत्ता से उखाड़ नहीं पाई हो लेकिन पार्टी ने एक मुकाम हासिल तो कर लिया है। जिसकी तारीफ की जानी चाहिये। उन्होंने साफ कहा है कि कांग्रेस को भी पार्टी के भीतर नकारात्मक दृष्टिकोण को दूर करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को यह नजरिया त्याग देना चाहिये कि कांग्रेस सत्ता में वापसी नहीं कर सकती है। पार्टी को फिर से नए सिरे से सोचना पड़ेगा कि गलतियां कहां हो रही है?मालूम हो कि काग्रेस के दिग्गज नेता ने कहा कि दरअसल आज के चुनाव में मनोवैज्ञानिक सोच बहुत मायने रखता है। उन्होंने स्वीकार किया कि बीजेपी के सत्ता में आने के कम ही उम्मीद थी। लेकिन जिस तरह से एक रणनीति बनाकर ममता की घेराबंदी की,उससे भगवा दल को सफलता मिली है। उन्होंने पैरवी की कांग्रेस को भी दिवालिया सोच से बाहर आना पड़ेगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका दल कितनी बड़ी है या छोटी है। बल्कि अगर जनता से सीधे जुड़ जाए तो परिवर्तन किया जा सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)