होम प्रयागराज में गंगा और दूसरी नदियों के किनारे शवों को दफनाने पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 17, 2021 08:25 PM

प्रयागराज में गंगा और दूसरी नदियों के किनारे शवों को दफनाने पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक

प्रयागराज में गंगा और दूसरी नदियों के किनारे शवों को दफनाने पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक

प्रयागराज में गंगा और दूसरी नदियों के किनारे शवों को दफनाने पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक

गंगा नदी में पिछले दिनों भारी संख्या में लावारिश लाश देखे जाने के बाद प्रयागराज में गंगा और दूसरी नदियों के किनारे शवों को दफनाने पर जिला और पुलिश प्रशासन पाबंदी लगा दी गई है. यह आदेश मंगलवार से लागू हो जाएगा. हालांकि, शुरुआती कुछ दिनों में लोगों को समझा-बुझाकर शवों को नहीं दफनाने के लिए तैयार किया जाएगा. लेकिन, बाद में नियम नहीं मानने वालों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई की जाएगी.

 

जल स्तर बढ़ने पर शवों के गंगा नदी में बहने की आशंका के मद्देनजर यह रोक लगाई गई है. मजिस्ट्रेट और पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी चेकिंग के लिए लगाई जाएंगी. बहुत बड़ी संख्या में शवों को गंगा और दूसरी नदियों के किनारे दफनाए जाने की वजह से पाबंदी लगाई गई है.

गौरतलब है कि चिता सजाकर दाह संस्कार के लिए पैसे ना होने की वजह से बहुत बड़ी संख्या में लोग शवों को नदियों के किनारे दफना रहे हैं. प्रयागराज में कई घाटों पर पिछले कुछ दिनों में सैकड़ों शवों को दफनाया गया है.

 

लकड़ी और दूसरे सामानों की कीमतें कई गुना बढ़ने से यह पाबंदी लगाई गई है. आर्थिक तंगी के चलते लोग दाह संस्कार नहीं कर पा रहे थे. महीनेभर बाद मॉनसून आने पर नदियों का जलस्तर बढ़ते ही यह शव गंगा में बहने की थी आशंका.

 

गौरतलब है कि एबीपी गंगा पर कल प्रमुखता से खबर दिखाए जाने के बाद सरकारी अमला जागा. गंगा नदी के किनारे शवों को दफनाने से कपड़ों का लगा अंबार था. प्रयागराज रेंज के आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह ने शवों को दफनाने पर पाबंदी लगाए जाने की जानकारी दी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)