कोरोना के साये में ईद की नमाज,मुसलमान हुकूमत की गाइडलाइंस का पालन कर रहा:शहर ईमाम
कोरोना के साये में ईद की नमाज,मुसलमान हुकूमत की गाइडलाइंस का पालन कर रहा:शहर ईमाम
शाहजहांपुर। (नंदलाल सिंह) कोरोना संकट के बीच प्रदेश भर में आज शुक्रवार को ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि लॉकडाउन के कारण बाजार में इस बार ज्यादा रौनक और चहल-पहल देखने को नहीं मिल रही है, लोग घरों में रहकर ही ईद का पर्व मना रहे हैं। वही आज सुबह लोगों ने ईद की नमाज भी घरों में ही अदा की है।
इस दौरान मुल्क में चैन, अमन व भाईचारे और कोरोना से खात्मे की दुआ के लिए अल्लाह की इबादत की और उनकी शान में घरों से सिर झुकाए। यह दूसरा मौका रहा जब कोरोना के मद्देनजर सामूहिक नमाज अदा नहीं हुई
इस दौरान ईदगाह में शहर ईमाम हुजूर अहमद मंजरी के निर्देशन में बहुत ही सीमित संख्या में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगो ने ईद की नवाज अदा की। इस दौरान सीओ सिटी प्रवीण कुमार एलआईयू और सदर कोतवाल अशोक पाल पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौजूद रहे।शहर इमाम हुजूर अहमद मंजरी ने सभी को ईद की दिली मुबारकबाद दी। पिछले साल आई कोरोना महामारी से इस बार ईद की खुशियां सीमित देखकर अफसोस हो रहा है।उन्होंने ईद की नवाज का मतलब बताते हुए बताया कि ईदगाह में ईद पर नवाज पढ़ने वाले मुसलमान का आल्हा ताला सारे गुनाह माफ कर देता है ऐसा एहतराम कर मुसलमान नवाज पढ़कर यहां से जाते समय महसूस करता है। उन्होंने कहा अभी पंचायत चुनाव हुए जहाँ से कोरोना बड़ी तादात में फैला।
मुसलमान हुकूमत की गाइडलाइंस का पालन कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने खुदा से कोरोना के खात्मे की दुआ की और सभी को ईद की दिली मुबारकबाद दी।
Tags :
Alert Star Digital Team
एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -