होम एंटीबॉडी कॉकटेल से होगा कोरोना मरीजों का इलाज, भारत सरकार ने दी मंजूरी
एंटीबॉडी कॉकटेल से होगा कोरोना मरीजों का इलाज, भारत सरकार ने दी मंजूरी
कोरोना संकट से जूझ रहे भारत को इस जंग में एक और मददगार हथियार मिला हैं। कोरोना मरीजों के इलाज के लिए दवा कंपनी रॉशे के एंटीबॉडी कॉकटेल को भारत सरकार ने इस्तेमाल की मंजूरी दे दी हैं। रोशे इंडिया ने बुधवार को इस बात की घोषणा की और कहा कि सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने भारत में कोरोना मरीजों के लिए इलाज के लिए एंटीबॉडी कॉकटेल को आपातकालीन मंजूरी दे दी है।
दवा कंपनी रोशे फार्मा इंडिया के एमडी वी सिम्पसन एमैुनुएल के मुताबिक भारत में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच रोशे मरीजों के हॉस्पिटलाइजेशन और हेल्थकेयर सिस्टम से दबाव घटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस जंग में एंटीबॉडी कॉकटेल जैसे casirivimab और imdevimab अहम हो सकते हैं।
एमैुनुएल ने कहा कोविड -19 का ओपीडी इलाज टीकाकरण अभियान का पूरक होगा और भारत में महामारी के खिलाफ हमारी लड़ाई का समर्थन करेगा। कंपनी ने बताया कि आपात इस्तेमाल अधिकार प्राप्त होने के बाद रॉश इसका आयात वैश्विक उत्पादकों से कर भारत में रणनीतिक साझेदार सिपला के जरिए वितरित कर सकता है। बता दे एंटीबॉडी कॉकटेल का इस्तेमाल कोविड-19 के हल्के और मध्यम लक्षण वाले मरीजों के उपचार में किया जाता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।