होम नोएडा के श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के बाद सामने आई बड़ी परेशानी

समाचारखेल Alert Star Digital Team Apr 28, 2021 09:29 PM

नोएडा के श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के बाद सामने आई बड़ी परेशानी

नोएडा के श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के बाद सामने आई बड़ी परेशानी

नोएडा के श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के बाद सामने आई बड़ी परेशानी

नोएडा. अस्पताल हो या श्मशान घाट भीड़ दोनों ही जगह है. अपनी बारी के लिए अस्पताल में भी इंतजार करना पड़ रहा है तो श्मशान घाट पर भी. कोरोना (Corona) के चलते श्मशान घाट पर आम दिनों के मुकाबले चार से पांच गुना तक शव (Dead Body) आ रहे हैं. इतने सारे शवों का अंतिम संस्कार कराना तो एक चुनौती है ही, लेकिन उससे भी बड़ी चुनौती है अस्थियों की. ज्यादातर श्मशान घाट पर अस्थियों का ढेर लग गया है.

गौरतलब रहे लोग कोरोना के डर से परिजनों की अस्थियां लेने के लिए दूसरे दिन श्मशान घाट भी नहीं आ रहे हैं. जहां अब बिल्कुल भी जगह नहीं बची है वहां धार्मिक परंपरा तोड़ते हुए कुछ लोग उसी दिन अस्थियां ले जाने को मजबूर हैं. कुछ ऐसा ही हाल नोएडा के सेक्टर-94 में स्थित श्मशान घाट का भी है.

हर रोज हो रहे है करीब 80 से 90 अंतिम संस्कारनोएडा के सेक्टर-94 में अंतिम निवास बना हुआ है. कोरोना के चलते बीते 10 दिन में यहां 800 से 900 शवों को अंतिम संसकार हो चुका है. अंतिम निवास में अब सिर्फ वो शव आ रहे हैं जिनकी मौत कोरोना से हुई है. जैसे तैसे यहां शवों को अंतिम संस्कार कराया जा रहा है. सीएनजी से चलने वाली दो भट्टी भी हैं. लेकिन उनकी अपनी क्षमता है. हाल ही में अंतिम निवास का संचालन करने वाली एनजीओ नोएडा लोकमंच ने एक अपील भी जारी कर कहा है कि यहां सिर्फ वो ही शव लाए जाएं जिनकी मौत कोरोना से हुई है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)