होम जम्‍मू-कश्‍मीर के 11 जिलों में सोमवार सुबह तक लॉकडाउन, श्रीनगर में धारा 144 लागू

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Apr 28, 2021 09:25 PM

जम्‍मू-कश्‍मीर के 11 जिलों में सोमवार सुबह तक लॉकडाउन, श्रीनगर में धारा 144 लागू

जम्‍मू-कश्‍मीर के 11 जिलों में सोमवार सुबह तक लॉकडाउन, श्रीनगर में धारा 144 लागू

जम्‍मू-कश्‍मीर के 11 जिलों में सोमवार सुबह तक लॉकडाउन, श्रीनगर में धारा 144 लागू

श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, गांदरबल, जम्मू, कठुआ, रियासी, ऊधमपुर, बड़गाम, गुलगाम और पुलवामा में तीन दिन का लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इसकी जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव सिमरनदीप सिंह ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि वीरवार की शाम सात बजे से 3 मई सोमवार की सुबह 7 बजे तक सिर्फ आपातकालीन व आवश्यक सेवाओं से संबंधित गतिविधियों को ही अनुमति होगी।

अन्य सभी कारोबारी व सामान्य गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। इससे पूर्व प्रदेश सरकार ने 24 अप्रैल की शाम सात बजे से 26 अप्रैल की सुबह छह बजे 34 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लगाया था। श्रीनगर में पहले ही धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है।

केंद्रशासित प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 3164 नये मामले सामने आये और संक्रमितों की संख्या 1,66,054 हो गयी। आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण विभाग के सचिव सिमरनदीप सिंह ने बुधवार को कहा कि बृहस्पतिवार को शाम सात बजे से सोमवार को सुबह सात बजे तक कर्फ्यू प्रभाव में रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस दौरान किन किन गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी और कौन कौन से काम किये जा सकेंगे, उनके बारे में उपायुक्त आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत विस्तृत आदेश जारी करेंगे। इससे पहले केंद्रशासित प्रशासन ने शनिवार को 34 घंटे के कर्फ्यू की घोषणा की थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)