होम महाराष्ट्रः मुंबई में कोरोना के मामलों में आई कमी, 24 घंटे में 5888 नए केस, 71 की मौत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 24, 2021 09:13 PM

महाराष्ट्रः मुंबई में कोरोना के मामलों में आई कमी, 24 घंटे में 5888 नए केस, 71 की मौत

महाराष्ट्रः मुंबई में कोरोना के मामलों में आई कमी, 24 घंटे में 5888 नए केस, 71 की मौत

महाराष्ट्रः मुंबई में कोरोना के मामलों में आई कमी, 24 घंटे में 5888 नए केस, 71 की मौत

नई दिल्ली. मुंबई में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में शनिवार को कमी दर्ज की गई. पिछले 24 घंटों में मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 5888 नए केस आए हैं, जबकि 71 लोगों की मौत दर्ज की गई है. दूसरी ओर 8,549 लोगों को इलाज के बाद घर भेजा गया है. महाराष्ट्र की बात करें तो राज्य में संक्रमण के कुल मामले 42 लाख को पार कर गए हैं. राज्य में कोरोना के कुल मामले 42,28,836 केस हैं. पिछले 24 घंटों में राज्य में 67,160 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 676 लोगों की मौत हुई है. इलाज के बाद 63,818 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है.

74.15 फीसदी मामले दस राज्यों से
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को बताया गया कि कोविड-19 के दैनिक नए मामलों में से 74.15 फीसदी मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कुल दस राज्यों से हैं. मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में संक्रमण के दैनिक मामलों में वृद्धि देखी जा रही है. उल्लेखनीय है कि देश में एक दिन में कोविड-19 के 3,46,786 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,66,10,481 हो गए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 25 लाख से अधिक हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. इन आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2,624 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,89,544 हो गई है.मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा, ''देश में सामने आए संक्रमण के कुल मामलों में से 74.15 फीसदी महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान से हैं.'' उपचाराधीन 66.66 फीसदी मरीज महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, गुजरात और केरल से हैं. मंत्रालय ने बताया कि देश में लोगों को कोविड-19 की 13.83 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)