होम वाराणसी में कोरोना के मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज, DRDO की तरफ से की जा रही है खास तैयारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 24, 2021 09:09 PM

वाराणसी में कोरोना के मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज, DRDO की तरफ से की जा रही है खास तैयारी

वाराणसी में कोरोना के मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज, DRDO की तरफ से की जा रही है खास तैयारी

वाराणसी में कोरोना के मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज, DRDO की तरफ से की जा रही है खास तैयारी

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में जल्द ही कोरोना के इलाज की बेहतर सुविधा होगी. कोरोना संक्रमित मरीजों को होने वाली समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश के बाद डीआरडीओ वाराणसी के बीएचयू स्थित स्टेडियम में 1000 ऑक्सीजन बेड युक्त अस्थाई अस्पताल तैयार कर रहा है. जिससे मरीजों को बेड की समस्या से निजात मिलेगी. अस्थाई अस्पताल पीएम केयर फंड के तहत बनाया जा रहा है, जो 15 दिन के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा. तीन दिन बीत चुके हैं और 12 दिन शेष हैं.

 

मरीजों को नहीं होगी परेशानी
बता दें कि, वर्तमान समय में वाराणसी में करीब 45 कोविड-19 अस्पताल चल रहे हैं. 2000 के करीब ऑक्सीजन वाले बेड होने के बाद भी मरीजों को परेशानी हो रही है. कोरोना के 1600 मरीजों को अस्पताल की आवश्यकता है. लिहाजा, 1000 बेड का बन रहा अस्थाई अस्पताल मरीजों को उचित इलाज मुहैया कराएगा. अस्पताल बन जाने के बाद मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा.

 

लगातार बढ़ रहे हैं मामले
बता दें कि, उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. बीते 24 घंटों में कोरोना के 38055 नए केस सामने आए हैं. उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इलाज के बाद 23,231 लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं. नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है. इस समय राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,88,144 है और अब तक 10959 लोगों की मौत हो चुकी है. इतना ही नहीं अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 7,52,211 लोग ठीक हो चुके हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)