होम UP में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी, 24 घंटे में रिकॉर्ड 38 हजार से ज्यादा लोग हुए संक्रमित

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Apr 24, 2021 08:47 PM

UP में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी, 24 घंटे में रिकॉर्ड 38 हजार से ज्यादा लोग हुए संक्रमित

UP में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी, 24 घंटे में रिकॉर्ड 38 हजार से ज्यादा लोग हुए संक्रमित

UP में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी, 24 घंटे में रिकॉर्ड 38 हजार से ज्यादा लोग हुए संक्रमित

कोरोना महामारी इस समय देश में पूरे जोर से अपना विकराल रूप धारण किए हुए है और प्रतिदिन संक्रमित मरीजों का आंकड़ा नया रिकॉर्ड कायम कर रहा है। यूपी में भी कोरोना दिन पर दिन नई छलांग लगा रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना ने यूपी में एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

यूपी में कोरोना के 38055 नए पॉजिटिव मिले हैं, जो 24 घंटे में मिलने वाले संक्रमितों की अब तक सबसे बड़ी संख्या है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शनिवार को 23 हजार 231 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। प्रदेश में अब तक सात लाख 52 हजार 211 लोग ठीक हो चुके हैं। करीब 10959 संक्रमितों की यूपी में मौत हो चुकी है।

कोरोना की जांच के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक दिन पहले 225960 सैंपल्स की जांच की गई थी। अब तक प्रदेश में 39540989 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में संक्रमितों के इलाज के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं।

यूपी में अस्पतालों में ऑक्सीजन भी पहुंचाई जा रही है। यूपी सरकार की पहल पर केन्द्र सरकार यूपी को ऑक्सीजन उपलब्ध करवा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते यूपी में हो रही मौतों को लेकर प्रदेश सरकार काफी चिंतित है। यूपी में ऑक्सीजन की कमी की खबरों को विराम देते हुए अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।

प्रदेश में ऑक्सीजन के लिए नियंत्रण कक्ष खोला गया है। जिसके माध्यम से अस्पतालों को कब कहां, कितनी ऑक्सीजन जा रही है, इसकी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि डॉक्टरा की ओर से दी गई दवा की पर्ची दिखाने पर ऑक्सीजन सिलेंडर दिया जाए, ताकि होम आईसोलेशन में लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)