होम रायबरेली के डीएम से सोनिया गांधी ने कहा, सांसद निधि में बची राशि कोरोना से निपटने में करें खर्च

Alert Star Digital Team Apr 24, 2021 08:30 PM

रायबरेली के डीएम से सोनिया गांधी ने कहा, सांसद निधि में बची राशि कोरोना से निपटने में करें खर्च

रायबरेली के डीएम से सोनिया गांधी ने कहा, सांसद निधि में बची राशि कोरोना से निपटने में करें खर्च

रायबरेली के डीएम से सोनिया गांधी ने कहा, सांसद निधि में बची राशि कोरोना से निपटने में करें खर्च

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली के जिला अधिकारी से कहा है कि उनकी सांसद निधि में बची राशि उनके संसदीय क्षेत्र में कोरोना महामारी से निपटने एवं जनता को राहत देने के लिए खर्च की जाए.

 

सोनिया ने जिला अधिकारी के नाम लिखे एक पत्र में कहा कि उन्हें रायबरेली के मुख्य विकास अधिकारी की ओर से इस साल दो जनवरी को पत्र लिखकर सूचित किया गया था कि सांसद निधि में 1.17 करोड़ रुपये बचे हैं.

 

उन्होंने जिला अधिकारी से कहा कि वह इस पूरी राशि को रायबरेली में कोरोना महामारी से लोगों के बचाव के लिए आवश्यक उपकरण खरीदने और अन्य आवश्यकताओं पर नियमानुसार खर्च किया जाए. सोनिया गांधी 2004 से रायबरेली से लोकसभा सदस्य हैं.

 

इससे पहले सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि संक्रमण की स्थिति और मामलों में बढ़ोतरी पर विचार करते हुए राज्यों को कोविड-19 टीकों का आवंटन किया जाए. साथ ही, कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के बीच सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर कहा कि उम्र के बजाए जरूरत के आधार पर लोगों के टीकाकरण की अनुमति दी जाए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)