होम यूपी में 18 साल से ऊपर के सभी को फ्री लगेगी वैक्सीन, योगी कैबिनेट ने लिया फैसला

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 20, 2021 09:02 PM

यूपी में 18 साल से ऊपर के सभी को फ्री लगेगी वैक्सीन, योगी कैबिनेट ने लिया फैसला

यूपी में 18 साल से ऊपर के सभी को फ्री लगेगी वैक्सीन, योगी कैबिनेट ने लिया फैसला

यूपी में 18 साल से ऊपर के सभी को फ्री लगेगी वैक्सीन, योगी कैबिनेट ने लिया फैसला

योगी कैबिनेट ने मंगलवार को बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है.

उत्तर प्रदेश में 18 वर्ष के ऊपर के सभी आयुवर्ग के लोगों को मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी. योगी कैबिनेट ने मंगलवार को बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है.

 

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 162 और मरीजों की मौत हो गई जबकि कोविड-19 के 29,754 नये सामले सामने आये. अपर मुख्‍य सचिव स्वास्थ्य व चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में 162 और संक्रमितों की मौत होने के बाद अब तक मरने वाले संक्रमितों का आंकड़ा दस हजार से अधिक हो गया है. उन्होंने बताया कि राज्‍य में अब तक कुल 10,159 संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है.

 

प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 29,754 नये मामले आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9,09,405 हो गई है. उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय 2,23,544 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 14,391 से अधिक रोगियों को उपचार के बाद घर भेजा गया है. उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में 6,75,702 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं.

 

प्रसाद के अनुसार राज्य में 2,23,544 उपचाराधीन मरीजों में 1,76,760 पृथकवास में अपना उपचार करा रहे हैं जबकि 4,455 का निजी अस्पतालों और बाकी का सरकारी अस्पतालों में उपचार चल रहा है. अपर मुख्‍य सचिव ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के अब तक 3.86 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है जिसमें सोमवार को दो लाख से अधिक नमूनों की जांच शामिल है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)