होम UP: पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 163 लोगों की गई जान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 20, 2021 08:47 PM

UP: पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 163 लोगों की गई जान

UP: पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 163 लोगों की गई जान

UP: पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 163 लोगों की गई जान

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 163 और लोगों की मौत हो गई तथा 29754 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 163 और लोगों की मौत हो गई।

इसके साथ ही राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार के पार होकर 10159 हो गया। इस अवधि में सबसे ज्यादा 28 मौतें कानपुर नगर में हुई। इसके अलावा लखनऊ में 19, प्रयागराज में 13, गौतम बुद्ध नगर में आठ, वाराणसी तथा झांसी में सात-सात, इटावा तथा चंदौली में पांच-पांच मरीजों की मौत हुई।

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 29754 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुलेटिन के अनुसार सबसे ज्यादा 5014 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा प्रयागराज में 2175, कानपुर नगर में 1740, वाराणसी में 1637, मेरठ में 1287, गाजीपुर में 940 और बरेली में 913 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में इस वक्त 223544 मरीजों का इलाज किया जा रहा है राज्य में अब तक 909405 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 675702 पूरी तरह ठीक भी हो चुके हैं। बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 200137 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक 38666846 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)