होम दिल्ली से यूपी-बिहार वालों के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेन
दिल्ली से यूपी-बिहार वालों के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेन
उत्तर रेलवे ने पांच विशेष ट्रेनों (Special Trains) के चलाने की घोषणा की है। जिससे इस समय मजदूरों को घर जाने में कोई दिक्कत नहीं हो। इन ट्रेनों में सिर्फ स्लीपर (Sleeper) और सेकेंड क्लास (Second Class) के डिब्बे होंगे। लेकिन इसमें सवार होने के लिए रिजर्वेशन अनिवार्य होगा। इसलिए यात्रियों से अनुरोध है कि वह स्टेशन पर जाने से पहले रिजर्वेशन करवा लें। यह रिजर्वेशन रेलवे की रिजर्वेशन खिड़की के अलावा इंटरनेट पर भी करवाई जा सकेगी।
मजदूरों में अफरातफरी का माहौल
बता दें कि दिल्ली में लॉकडाउन लगने से मजदूरों में अफरातफरी का माहौल है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जैसे ही लॉकडाउन की घोषणा की, मजदूरों के बीच सही सूचना कम, अफवाह ज्यादा फैलने लगी। इसी के साथ उन्हें पिछले साल का लॉकडाउन याद आ गया। इसलिए इस बार वे अपना सामान और बाल-बच्चों को लेकर रेलवे स्टेशन और बस अड्डे की तरफ निकल पड़े। इस संबंध में भारतीय रेलवे के एडीजी पीआरओ डीजे नारायण ने कहा कि अभी किसी भी स्टेशन पर अतिरिक्त भीड़ के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं। जिन यात्रियों को सफर करना है वे टिकट बुक कर सकते हैं और आरक्षित टिकट पर सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं। रेलवे लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है। आइए जानते है दिल्ली से बिहार और यूपी के लिए कौन-कौन सी स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। इन ट्रेनों का टाइम कब है तथा किस रुट से जाएंगी...
ट्रेन संख्या 04482- नई दिल्ली से राजेंद्र नगर टर्मिनल
उत्तर रेलवे प्रशासन आज रात ही पटना के लिए विशेष ट्रेन 04482 चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 20 अप्रैल की रात 11:15 बजे चलेगी। यह ट्रेन कल दोपहर बाद 2:00 बजे पटना के पास राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में सिर्फ स्लीपर और सेकंड क्लास के ही डिब्बे होंगे। यात्रियों को सेकंड क्लास में बैठने के लिए भी रिजर्वेशन कराना होगा। मतलब सिर्फ रिजर्वेश के सहारे ही यात्रा होगी। चालू टिकट नहीं चलेगा। यह गाड़ी रास्ते में कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर, मुगलसराय या पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तथा पटना जंक्शन में रुकेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।