होम भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक में हिस्सा लेने अगले महीने पुर्तगाल नहीं जाएंगे PM मोदी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 20, 2021 08:02 PM

भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक में हिस्सा लेने अगले महीने पुर्तगाल नहीं जाएंगे PM मोदी

भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक में हिस्सा लेने अगले महीने पुर्तगाल नहीं जाएंगे PM मोदी

भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक में हिस्सा लेने अगले महीने पुर्तगाल नहीं जाएंगे PM मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक में हिस्सा लेने अगले महीने पुर्तगाल की यात्रा पर नहीं जायेंगे और अब यह बैठक डिजिटल माध्यम से होगी.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूरोपीय संघ और पुर्तगाल के नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय किया गया है कि यह शिखर बैठक 8 मई को डिजिटल माध्यम से आयोजित की जायेगी.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, 'कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए यूरोपीय संघ और पुर्तगाल के नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक को 8 मई को डिजिटल माध्यम से आयोजित करने का निर्णय किया गया है.'

उन्होंने इस मुद्दे पर मीडिया के सवालों पर यह जानकारी दी.

बागची ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक ईयू+27 प्रारूप में पहली बार आयोजित की जा रही है, जो दोनों पक्षों के सामरिक गठजोड़ को और प्रगाढ़ बनाने की साझा आकांक्षा को प्रदर्शित करता है.

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

प्रधानमंत्री के भारत-ईयू शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिये जाने के दौरान फ्रांस की यात्रा करने की भी उम्मीद थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)