होम दिल्ली के व्यापारियों ने छह दिन के लॉकडाउन को सही कदम बताया

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Apr 19, 2021 09:56 PM

दिल्ली के व्यापारियों ने छह दिन के लॉकडाउन को सही कदम बताया

दिल्ली के व्यापारियों ने छह दिन के लॉकडाउन को सही कदम बताया

दिल्ली के व्यापारियों ने छह दिन के लॉकडाउन को सही कदम बताया

नयी दिल्ली: दिल्ली के व्यापारिक संगठनों ने राजधानी में छह दिन की लॉकडाउन की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर पर नियंत्रण के लिए यह जरूरी था। व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट) के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा, ''दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल के साथ विचार-विमर्श के बाद यह कदम उठाया है, जो स्वागतयोग्य है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए यह जरूरी था।''

खंडलेवाल ने उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से दिल्ली को पांच क्षेत्रों मध्य, पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण में बांटने और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि कैट से जुड़े लोग नोडल अधिकारियों के साथ मिलकर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में मदद करेंगे। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री सीटीआई) के चेयरमैन ब्रिजेश गोयल ने कहा कि सरकार ने काफी संतुलित निर्णय लिया है।

गोयल ने बयान में कहा, ''पिछले कुछ दिन के दौरान हमने दिल्ली के सभी व्यापारियों के साथ विचार-विमर्श किया। 90 प्रतिशत व्यापारी पांच से सात दिन के लॉकडाउन के पक्ष में थे।'' उन्होंने कहा कि सीमित अवधि के लॉकडाउन का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि प्रवासी मजदूर पिछली बार की तरह अपने गांवों को नहीं लौटेंगे। पिछले कुछ दिन से दिल्ली में रोजाना संक्रमण के 25,000 मामले आ रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)