होम राकेश टिकैत का गुजरात दौरा,किसान नेता को नहीं मिल रहा अन्नदाताओं का साथ

समाचारखेल Alert Star Digital Team Apr 19, 2021 09:59 PM

राकेश टिकैत का गुजरात दौरा,किसान नेता को नहीं मिल रहा अन्नदाताओं का साथ

राकेश टिकैत का गुजरात दौरा,किसान नेता को नहीं मिल रहा अन्नदाताओं का साथ

राकेश टिकैत का गुजरात दौरा,किसान नेता को नहीं मिल रहा अन्नदाताओं का साथ

किसानों के मुद्दों को लेकर गुजरात आए भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को किसानों का साथ नहीं मिला। गुजरात में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने अपने दूसरे दिन की यात्रा की शुरुआत साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर की। उनके साथ कांग्रेस किसान संगठन तथा शंकर सिंह वाघेला के गिने-चुने कार्यकर्ता ही नजर आए।

जिस अपेक्षा के साथ किसान नेता ने गुजरात आने की घोषणा की थी, उनकी यात्रा के दौरान किसानों में उतनी ही नीरसता नजर आई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं इस यात्रा के योजनाकार वाघेला को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि किसान इस बार उनके समर्थन में सड़कों पर नहीं उतरेंगे। साबरमती आश्रम से इनकी किसान यात्रा सरदार पटेल की जन्म स्थली करमसद पहुंची। यहां आम आदमी पार्टी के किसान संगठन के अध्यक्ष रवि पटेल ने टिकैत को हल भेंट करके स्वागत किया। किसान यात्रा यहां से बारडोली पहुंची जहां इन नेताओं ने किसानों के साथ संवाद किया।

पूरी यात्रा के दौरान पुलिस का भारी जाता टिकैत की सुरक्षा में लगा रहा। राजस्थान में बीते सप्ताह पुल पर हुए हमले के चलते गुजरात सरकार प्रशासन एवं पुलिस भी उनकी यात्रा को लेकर काफी गंभीर दिखी। किसान यात्रा के काफिले में करीब 2 दर्जन भर वाहन होंगे। साथ ही इतनी ही पुलिस की गाड़ियां भी उनकी सुरक्षा के लिए साथ साथ चल रही थी। टिकैत ने यहां कहा कि वह कृषि कानूनों को रद्द कराए बिना आंदोलन को समाप्त नहीं करेंगे। गुजरात में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य फसल बीमा तथा फसलों का मुआवजा नहीं मिल रहा है जो भी किसान आवाज उठाते हैं। उनकी आवाज को दबा दिया जाता है। टिकैत ने राज्य सरकार पर मनमाना पूर्ण रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)