होम प्रेसिडेंट हाउस और नॉर्थ एवेन्यू सहित दिल्ली के इन इलाकों में पानी की आपूर्ति होगी प्रभावित
प्रेसिडेंट हाउस और नॉर्थ एवेन्यू सहित दिल्ली के इन इलाकों में पानी की आपूर्ति होगी प्रभावित
नई दिल्ली. दिल्ली वालों को अगले कुछ दिनों तक कोरोना (Coronavirus) महामारी के साथ-साथ जल संकट (Water Crisis) से भी जुझना पड़ सकता है. दिल्ली में जल संकट से आम लोगों के साथ-साथ खास लोगों को भी जूझना पड़ेगा. लुटियन दिल्ली का पूरा हिस्सा बुधवार को पानी की कमी से जूझेगा. इसके साथ-साथ सिविल लाइन, नया बाजार, लाहौरी गेट, झंडेवालान, पटपड़गंज, मोतिया खान, पूसा रोड, राजेंद्र नगर, करोल बाग, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, प्रेसिडेंट हाउस, संसद, इंडिया गेट, विज्ञान भवन, जनपथ, रकाबगंज, नॉर्थ एवेन्यू और एनडीएमसी एरिया में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगा. दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) ने मंगलवार को यह बात कही. राधव चड्ढा ने दिल्ली में इस जल संकट के लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.
दिल्ली में जल संकट के लिए कौन जिम्मेदार?
राघव चड्ढा ने कहा है कि हरियाणा द्वारा यमुना में छोड़े जा रहे पानी में अमोनिया का स्तर 7.6 पीपीएम है. एक तरफ हरियाणा अमोनिया युक्त पानी दे रहा है और दूसरी तरफ यमुना के जल स्तर को भी कम कर दिया है. इससे यमुना का 674 फीट से घट कर 670 फीट हो गया है. इस वजह से हमारे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट 100 फीसद क्षमता पर नहीं चल पा रहे हैं. वजीराबाद प्लांट में पानी उत्पादन की क्षमता 135 से घट कर 82, चंद्रावल में 92 से 71 और ओखला में 21 से 10 एमजीडी हो गई है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।