होम रेप केस में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को बीजेपी ने दिया टिकट

समाचारखेल Alert Star Digital Team Apr 8, 2021 10:18 PM

रेप केस में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को बीजेपी ने दिया टिकट

रेप केस में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को बीजेपी ने दिया टिकट

रेप केस में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को बीजेपी ने दिया टिकट

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने उन्नाव के चर्चित रेप मामले में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को उन्नाव में जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी बनाया. संगीता सेंगर उन्नाव से पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष थीं. बीजेपी ने एक बार फिर उन्हें टिकट दिया है. संगीता को उन्नाव के फतेहपुर 84 प्रथम से टिकट दिया गया है.

 

चर्चित रेप केस में दोषी पाये जाने के बाद पार्टी से निष्काषित कर दिये गये थे

 

आपको बता दें कि, कुलदीप सिंह सेंगर बांगरमऊ से बीजेपी के टिकट पर चार बार के विधायक रह चुके हैं. साल 2017 में चर्चित उन्नाव रेप केस में कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया था. इस घटनाक्रम के बाद बीजेपी ने कुलदीप सिंह सेंगर को अगस्त 2019 में पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

 

यही नहीं कोर्ट ने सेंगर को रेप और अपहरण के मामले में दोषी करार दिया था. दोषी करार दिए जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. कोर्ट ने फैसले के दौरान कहा था कि, दोषी विधायक को बाकी बची उम्र आखिरी सांस तक जेल में काटनी होगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)