होम कोरोना की बेकाबू रफ्तार से पस्त पाकिस्तान!

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Apr 4, 2021 09:28 PM

कोरोना की बेकाबू रफ्तार से पस्त पाकिस्तान!

कोरोना की बेकाबू रफ्तार से पस्त पाकिस्तान!

कोरोना की बेकाबू रफ्तार से पस्त पाकिस्तान!

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर पिछली दो लहर की तुलना में कहीं अधिक खतरनाक होगी. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोगों ने दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया तो उनकी सरकार सख्त पाबंदियां लगाने को मजबूर हो जाएगी. खान ने सीधे प्रसारण वाले एक प्रश्नोत्तर सत्र में शामिल होने से पहले राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में यह कहा. हाल के महीनों में लोगों के साथ इस तरह का यह दूसरा संवाद था.

 

वह पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे. उनकी पत्नी बुशरा बीबी भी संक्रमित हो गई थी. एक हफ्ते बाद, राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और रक्षा मंत्री परवेज खट्टक भी संक्रमित हो गये थे. खान ने कहा, ''हम अब तक अपने लोगों की हिफाजत करते आ रहे हैं, हम लॉकडाउन नहीं लागू कर रहे हैं, या फैक्टरियों को बंद नहीं कर रहे हैं. हम सिर्फ हल्की पाबंदियां लगा रहे हैं ताकि यह लहर तेजी से नहीं फैले. लेकिन यदि यह फैलती है तो हम कदम उठाने को मजबूर होंगे.''

 

उन्होंने कहा कि लोग बाहर निकलते समय एहतियात नहीं बरत रहे हैं, इसका खतरनाक असर हो सकता है और वायरस संक्रमण तेजी से फैल सकता है. उन्होंने सख्त लॉकडाउन नहीं लागू करने को लेकर अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था को बंद करने से वित्तीय परेशानी बढ़ जाएगी. पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 5,020 नये मामले सामने आए हैं, जबकि महामारी से करीब 81 और लोगों की मौत हो गई.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)