होम शरद पवार की तबियत में हुआ सुधार, अस्‍पताल से किया गया डिस्‍चार्ज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 3, 2021 09:59 PM

शरद पवार की तबियत में हुआ सुधार, अस्‍पताल से किया गया डिस्‍चार्ज

शरद पवार की तबियत में हुआ सुधार, अस्‍पताल से किया गया डिस्‍चार्ज

शरद पवार की तबियत में हुआ सुधार, अस्‍पताल से किया गया डिस्‍चार्ज

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार की सेहत में काफी सुधार है। ये जानकारी महाराष्ट्र राकांपा नेता नवाब मलिक ने दी। उन्‍होंने बताया कि शरद पवार को आज डॉक्टरों ने हेल्‍थ अपडेट देते हुए बताया कि उनकी तबीयत स्थिर है, उन्हें आज छुट्टी दे गई है। उन्हें 7 दिनों के लिए आराम की सलाह दी गई है और 15 दिनों के बाद अगर उनके सभी स्वास्थ्य पैरामीटर स्थिर रहते है तो उनके पित्ताशय की सर्जरी की जाएगी।

उन्‍होंने कहा एनसीपी प्रमुख शरद पवार घर पर हैं और डाक्‍टरों ने उन्‍हें आराम करने की सलाह दी है। मलिक ने बताया कि 80 वर्षीय शरद पवार का स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है और वह घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। पवार को शनिवार को अस्पताल से डिस्‍चार्ज कर दिया गया है। पित्ताशय में दिक्कत को लेकर पवार हाल में एक प्रक्रिया से गुजरे थे।

बता दें शरद पवार की मंगलवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एंडोस्कोपी की हुई थी, उन्हें पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत के बारे में अपडेट देते हुए एनसीपी नेता और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी थी और कहा था फिलहाल चिंता की बात नहीं हैं, वो कुशल डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)