होम सामरिक के साथ आर्थिक मोर्चे पर चीन को शिकस्त देने के लिए अमेरिका की बड़ी रणनीति
सामरिक के साथ आर्थिक मोर्चे पर चीन को शिकस्त देने के लिए अमेरिका की बड़ी रणनीति
सामरिक और आर्थिक क्षेत्र में चीन को शिकस्त देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बड़ी योजना तैयार की है। राष्ट्रपति बाइडन इस योजना का ऐलान जल्द कर सकते हैं। कोरोना महामारी के दौरान अमेरिका की आर्थिक व्यवस्था पंगू हो गई है। इसके चलते अमेरिका को उसके आर्थिक साम्राज्य में चीन से बड़ी चुनौती मिल रही है। बाइडन ने चीन से निपटने के लिए और अपनी आधारभूत ढांचे को दुरुस्त करने की योजना तैयार कर ली है।
दो ट्रिलियन डॉलर के इंफ्रास्ट्रक्चर पैकेज
परिवहन ढांचे में खर्च होंगे 620 अरब डॉलर
इसके तहत दो लाख मील हाईवे, सड़कों और मुख्य मार्गो का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इतना ही नहीं आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण 10 बड़े पुलों और एक हजार छोटे पुलों की मरम्मत और पुननिर्माण किया जाएगा। इसके अलावा पांच लाख इलेक्टि्रक व्हीकल चार्जर स्टेशन बनाए जाने के साथ पचास हजार डीजल ट्रांजिट वाहनों को सड़कों से हटाया जाएगा। इसके अलावा लोगों को भविष्य के वाहन खरीदने के लिए के लिए भी मदद दी जाएगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।