होम टीकाकरण शुरू होने के कई माह बाद आज कोरोना की वैक्सीन लगवाएंगे ब्लादिमीर पुतिन
टीकाकरण शुरू होने के कई माह बाद आज कोरोना की वैक्सीन लगवाएंगे ब्लादिमीर पुतिन
मास्को. रूस (Russia) के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह मंगलवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) की रोकथाम का टीका लगवायेंगे. देश में कई माह पहले बड़े पैमाने पर टीकाकरण शुरू हो गया था. क्रेमलिन के विरोधियों ने रूस में अपेक्षाकृत धीमी गति से टीकाकरण शुरू होने के बीच टीका नहीं लगवाने को लेकर पुतिन की आलोचना की है. उन्होंने दलील दी कि राष्ट्रपति की अनिच्छा से टीके के प्रति पहले से विद्यमान हिचकिचाहट को बल मिल रहा है.
रूस की जनसंख्या 14.6 करोड़ है और उनमें से बस 4.3 फीसद को एक खुराक लगी है. वह टीकाकरण की दर की लिहाज से अन्य कई देशों से पीछे चल रहा है. पुतिन ने सोमवार को सरकारी अधिकारियों के साथ एक बैठक में कहा कि कल वह टीका लगवायेंगे. हालांकि उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि रूस में उपयोग के मंजूरी प्राप्त तीन टीकों में कौन सा टीका लगवायेंगे. रूसी राष्ट्रपति के अनुसार रूस में 63 लाख लोग पहले ही कम से कम एक खुराक ले चुके हैं और 43 से अधिक लोग दोनों खुराक ले चुके हैं.
पुतिन ने कहा, 'आज हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि रूसी टीके बिल्कुल भरोसेमंद और सुरक्षित हैं. यह हमारे वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों की सफलता है.'भारत में भी डराने वाले आंकड़े
बता दें कि भारत में भी अब कोरोना के डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं. पिछले एक हफ्ते के दौरान संक्रमण के नए केस में 67 फीसदी का इज़ाफा हुआ है. इन सात दिनों के दौरान एक लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आए हैं. इतना ही नहीं पिछले एक हफ्ते के दौरान मौत की दर में भी 41 परसेंट की बढ़ोतरी देखी गई है. पिछले 9 हफ्तों के बाद सबसे ज्यादा 1239 लोगों की जान गई है. हालांकि राहत की बात ये है कि भारत में पिछले बार के मुकाबले मौत की दर बेहद कम है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।