होम कई देशों में रोक के बीच बोरिस जॉनसन बोले- एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन सुरक्षित

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 16, 2021 09:24 PM

कई देशों में रोक के बीच बोरिस जॉनसन बोले- एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन सुरक्षित

कई देशों में रोक के बीच बोरिस जॉनसन बोले- एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन सुरक्षित

कई देशों में रोक के बीच बोरिस जॉनसन बोले- एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन सुरक्षित

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को कहा कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और बायो-फार्मास्यूटिकल्स कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविड-19 का टीका सुरक्षित है और यह बखूबी काम कर रहा है. उन्होंने यह टीका लगाये जाने के बाद रक्त के थक्के जमने की खबरें आने के बाद यह कहा है.

 

प्रधानमंत्री जॉनसन ने 'द टाइम्स' के एक संपादकीय में लिखा है, ''...यह टीका ईजाद किये जाने के महज छह महीने बाद ही भारत सहित कई देशों में उत्पादित किया जा रहा है. '' उन्होंने कहा, ''टीका (ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका) सुरक्षित है और अब सिर्फ छह महीने बाद भारत से लेकर अमेरिका तक और ब्रिटेन सहित कई स्थानों पर इसे बनाया जा रहा है तथा दुनिया भर में इसका उपयोग हो रहा है.

 

रक्त का थक्का जमने के दुष्प्रभाव की चिंताओं के साथ स्वीडन, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, इटली, नार्वे और आइसलैंड सहित कई यूरोपीय देशों द्वारा इसका इस्तेमाल अस्थायी तौर पर रोके जाने के मद्देनजर उनकी यह टिप्पणी आई है.

 

कुछ एशियाई और अफ्रीकी देशों ने भी चिंता प्रकट की है. कांगो और थाईलैंड ने इसकी खुराक देनी बंद कर दी है. हालांकि, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ नियामक तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस टीके के उपयोग का समर्थन किया है.

 

यूरोपीय संघ औषधि नियामक का दावा
यूरोपीय औषधि एजेंसी के प्रमुख ने कहा है कि इस बारे में कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं कि एस्ट्राजेनेका टीके लगवाने के बाद रक्त के थक्के जम गये. एमर कूक ने मंगलवार को कहा कि एजेंसी इस बात से पूरी तरह से सहमत है कि एस्ट्राजेनेका की खुराक खतरों को कम कर देती है, हालांकि इस बारे में आकलन जारी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)