होम ममता बनर्जी के करीबी नेता पार्थो चटर्जी को CBI ने भेजा समन, ये है मामला

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 12, 2021 07:39 PM

ममता बनर्जी के करीबी नेता पार्थो चटर्जी को CBI ने भेजा समन, ये है मामला

ममता बनर्जी के करीबी नेता पार्थो चटर्जी को CBI ने भेजा समन, ये है मामला

ममता बनर्जी के करीबी नेता पार्थो चटर्जी को CBI ने भेजा समन, ये है मामला

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी नेता और शिक्षा मंत्री पार्थो चटर्जी को CBI ने आईकोर चिट फंड मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है. सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा ने पार्थो को 15 मार्च को कोलकाता में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा है.

 

बता दें कि पार्थो चटर्जी को कथित तौर पर आई-कोर द्वारा आयोजित कार्यकर्मों में देखा गया था. डिफॉल्टर आई कोर पर आरोप है कि उसने निवेशकों से बेहतर रिटर्न के वायदे किए और बाद में रिटर्न नहीं दिया.

बंगाल के संसदीय कार्य और शिक्षा मंत्री पार्थो चटर्जी ने कहा है अभी तक उन्हें समन नहीं मिला है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि अगर उन्हें एजेंसी बुलाती है तो हम जरूर जाएंगे. उन्होंने कहा कि मैं मंत्री होने के नाते किसी भी सार्वजनिक सभा में उपस्थित हो सकता हूं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)