होम तमिलनाडु के CM के पलानीस्वामी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, सभी से की टीका लगवाने की अपील

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 11, 2021 08:28 PM

तमिलनाडु के CM के पलानीस्वामी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, सभी से की टीका लगवाने की अपील

तमिलनाडु के CM के पलानीस्वामी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, सभी से की टीका लगवाने की अपील

तमिलनाडु के CM के पलानीस्वामी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, सभी से की टीका लगवाने की अपील

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने राजीव गांधी राजकीय जनरल अस्पताल में कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगवाई. उन्हें देश में ही विकसित किए गए 'कोवैक्सीन' टीके की खुराक दी गई. मुख्यमंत्री ने राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों से टीका लगवाने की अपील भी की.

अस्पताल में पलानीस्वामी को टीका लगाने से पहले उनकी नब्ज और रक्तचाप का परीक्षण किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पलानीस्वामी को 'कोवैक्सीन' टीके की पहली खुराक दी गई.

प्रधानमंत्री ने 16 जनवरी को देश में कोविड रोधी टीकाकरण की शुरुआत की थी, जिसके करीब दो महीने बाद मुख्यमंत्री ने टीका लगवाया है. उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम और विजयभास्कर समेत कई वरिष्ठ मंत्री और द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन पहले ही टीके की पहली खुराक ले चुके हैं.

केंद्र सरकार ने एक मार्च से 60 से अधिक उम्र के लोगों तथा पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित 45-59 साल की आयु के लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाने की इजाजत दे दी है. टीका लगाने के बाद मुख्यमंत्री को कुछ देर निगरानी में रखा गया. विजयभास्कर और एक नर्स ने उनसे पूछा कि टीका लगवाने के बाद उन्हें कैसा महसूस हो रहा है, इसपर पलानीस्वामी ने कहा कि वह ठीक हैं. पलानीस्वामी ने बाद में पत्रकारों से कहा कि राज्य में 11.25 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ''लोगों की रक्षा करने के लिए सरकार ने टीका उपलब्ध कराने का कदम उठाया है और मैं लोगों से टीका लगवाने की अपील करता हूं. तमिलनाडु में करीब एक महीने तक कोरोना वायरस के नए मामले प्रतिदिन 500 से कम आए थे लेकिन, पांच मार्च से मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं. बुधवार को 671 नए मामले सामने आए हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)