होम होली से पहले आ सकती है किसान सम्मान योजना की किश्त, जल्द करें यह काम
होली से पहले आ सकती है किसान सम्मान योजना की किश्त, जल्द करें यह काम
केंद्र सरकार जल्द प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत लाभार्थी किसानों के अकाउंट में आठवीं किस्त जारी करने वाली है। कहा जा रहा है कि होली से पहले सरकार किसानों को राहत दे सकती है। गौरतलब है कि हर वित्त वर्ष में सरकार कृषकों को छह हजार रुपए की सहायता करती है। उनके खाते में ये रकम सीधे ट्रांसफर की जाती है। हर चार महीने के अंतरात में दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में पैसे दिए जाते हैं।
आधार कार्ड का कराना होगा वेरिफिकेशन
किसानों को आधार कार्ड का वेरिफिकेशन कराना होगा। किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर पीएम किसान सम्मान निधि राशि का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में जिनके आधार में किसी प्रकार की गड़बड़ी है तो उसे ठीक कराना होगा। वरना आठवीं किस्त रुक जाएगी। इसके लिए कृषकों को उस बैंक या शाखा में जाना होगा, जहां उन्होंने अपना अकाउंट योजना के लिए दिया है।
पीएम किसान सम्मान योजना के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
-सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
-वेबसाइट ओपन होने पर Farmers Corner पर जाएं।
-New Farmers Registration पर क्लिक करना है।
-आधार कार्ड और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करना होगा।
- फिर राज्य की जानकारी, व्यक्तिगत विवरण भरना है।
-आखिरी में बैंक अकाउंट की जानकारी और खेत से जुड़ी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सेव करना है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।