होम पंजाब के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू लोकसभा में कांग्रेस के नेता होंगे,अधीर रंजन की जगह लेंगे

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 11, 2021 08:06 PM

पंजाब के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू लोकसभा में कांग्रेस के नेता होंगे,अधीर रंजन की जगह लेंगे

पंजाब के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू लोकसभा में कांग्रेस के नेता होंगे,अधीर रंजन की जगह लेंगे

पंजाब के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू लोकसभा में कांग्रेस के नेता होंगे,अधीर रंजन की जगह लेंगे

 पंजाब से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को लोकसभा में कांग्रेस का नेता नियुक्त किया है। वह मौजूदा वक्त में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी की जगह लेंगे। पारटी सूत्रों का कहना है कि चौधरी अगले दो महीने पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार में व्यस्त रहेंगे, लिहाजा बिट्टू को यह जिम्मेदारी दी गई है। अधीर रंजन चौधरी बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं।

बेअंत सिंह की 1995 में हत्या कर दी गई थी। रवनीत सिंह अगस्त में लोकसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप नियुक्त किए गए थे। तीन बार के कांग्रेस सांसद संसद के निचले सदन लोकसभा में पार्टी की रणनीति तैयार करेंगे। लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई भी असम विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं।

45 साल के रवनीत सिंह बिट्टू 2009 में आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीते थे। उसके बाद 2014 और 2019 में उन्होंने लुधियाना से लोकसभा चुनाव जीता। रवनीत सिंह पार्टी के युवा नेताओं में से एक हैं, वे उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं, जिन्हें राहुल गांधी द्वारा लोकतांत्रिक चुनावों की शुरुआत के बाद पंजाब यूथ कांग्रेस में लाया गया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)