होम ब्रह्माकुमारी की मुखिया दादी हृदयमोहिनी नहीं रहीं, लंबे समय से थीं बीमार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 11, 2021 07:35 PM

ब्रह्माकुमारी की मुखिया दादी हृदयमोहिनी नहीं रहीं, लंबे समय से थीं बीमार

ब्रह्माकुमारी की मुखिया दादी हृदयमोहिनी नहीं रहीं, लंबे समय से थीं बीमार

ब्रह्माकुमारी की मुखिया दादी हृदयमोहिनी नहीं रहीं, लंबे समय से थीं बीमार

राजस्थान के सिरोही के माउंट आबू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासक दादी हृदय मोहिनी का गुरुवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थीं। उनका पिछले 2 हफ्ते से अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन पर धार्मिक, राजनीतिक जगत से जुड़ी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। 13 मार्च को सुबह माउंट आबू के ज्ञान सरोवर अकादमी में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आध्यात्मिक संगठन ब्रह्मकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

वे ब्रह्मा बाबा द्वारा सन 1937 में बोर्डिंग स्कूल के बच्चों में से एक रही हैं। ब्रह्मकुमारीज में दादी जानकी के निधन के बाद राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुखिया बनाया गया था। दादी ने संस्था को ऊंचाईयों के शिखर पर ले जाने में बड़ा योगदान दिया। दादी हृदयमोहिनी का जन्म कराची में हुआ, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने पूरे विश्व को अपना घर समझा और खुदको परमात्मा के संदेश को फैलाने का एक जरिया बनाया। सिर्फ भारत ही नहीं उन्होंने विदेशों में भी परमात्मा के ज्ञान का परिचय दिया है।

वहीं, वेंकैया नायडू ने गुरुवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि दादी आहत मानवता के लिए आस्था और आशा की किरण थी. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राज योग शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया।

नायडू ने कहा, " ब्रह्मकुमारी प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी जी के देहांत का समाचार जान कर दुखी हूं। उन्हें सब स्नेह से 'दादी गुलज़ार' के नाम से भी जानते थे। आपने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा, लोगों के आध्यात्मिक मार्गदर्शन तथा उन्हें राजयोग की शिक्षा देने में समर्पित कर दिया। आहत मानवता के लिए दादी आशा और आस्था की किरण थीं। शोक की इस घड़ी में ब्रह्मा कुमारी परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति!"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)