होम आखिरी किला बचाने को माकपा ने केरल में उतारे 83 उम्मीदवार,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 10, 2021 09:39 PM

आखिरी किला बचाने को माकपा ने केरल में उतारे 83 उम्मीदवार,

आखिरी किला बचाने को माकपा ने केरल में उतारे 83 उम्मीदवार,

आखिरी किला बचाने को माकपा ने केरल में उतारे 83 उम्मीदवार,

 केरल में माकपा ने आसन्न विधानसभा चुनाव के सिलसिले में बुधवार को 83 प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी। इस सूची में मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और उनके मंत्रिमंडल के सात सदस्यों के नाम भी शामिल हैं।

33 निवर्तमान विधायकों के कटे टिकट

पार्टी ने अधिकतम दो बार विधायक बनने का नियम बनाकर 33 निवर्तमान विधायकों के टिकट काटे भी हैं। राज्य में सत्तारूढ़ वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) का नेतृत्व माकपा करती है।

मुख्यमंत्री विजयन लड़ेंगे धर्मादम सीट से चुनाव

एक ही सीट पर लगातार दो बार से ज्यादा किसी एक व्यक्ति को विधायक न बनाने की नीति से माकपा ने इस बार नए चेहरों को आगे लाने का रास्ता बनाया है। इसके चलते दर्जनों युवाओं और महिलाओं को पार्टी का टिकट मिलने की संभावना पैदा हो गई है। मुख्यमंत्री विजयन एक बार फिर कन्नूर जिले की धर्मादम सीट से भाग्य आजमाएंगे। उनके नेतृत्व में पार्टी लगातार दूसरी बार केरल की सत्ता में आने की कोशिश करेगी। देश में वामदलों का यह आखिरी किला है जिसे माकपा बचाने की हर संभव कोशिश करेगी।

विधानसभा अध्यक्ष श्रीरामकृष्णन इस बार चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे

विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन को पार्टी ने इस बार मैदान में नहीं उतारा है। उनकी जगह 73 वर्षीय सीटू के राष्ट्रीय सचिव पी नंदकुमार को मलप्पुरम जिले की पोन्नानी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। माकपा के प्रभारी राज्य सचिव ए विजयराघवन ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की लड़ाई को मजबूत करने की सोच लेकर उम्मीदवारों की सूची तैयार की गई है।

घोषित 83 प्रत्याशियों में 12 महिलाएं और चार प्रत्याशी 30 वर्ष से कम आयु के हैं

पलक्कड़ से दो बार के सांसद लेकिन 2019 का लोकसभा चुनाव हारे एमबी राजेश को माकपा ने इस बार त्रिथला विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। राज्य सचिव मंडल के सदस्य एमवी गोविंदन मास्टर, के राधाकृष्णन, पी राजीव, और केएन बालागोपाल को भी इस बार चुनाव मैदान में उतारा गया है। घोषित 83 प्रत्याशियों में 12 महिलाएं और चार प्रत्याशी 30 वर्ष से कम आयु के हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)