होम रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज,
रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज,
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में रामलला के दर्शनार्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राम जन्मभूमि प्रशासन कोरोना वैक्सीन की पहली डोज रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को लगवाई है. इससे पहले राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों का वैक्सीनेशन हुआ था. अब रामलला के पुजारियों को भी कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है.
श्रद्धालु आएंगे अयोध्या
रामलला के पक्ष में फैसला आने के बाद कोरोना महामारी ने पूरे देश को अपनी आगोश में ले लिया था. सरकार ने एहतियात के तौर पर लॉकडाउन लगा दिया. जिस वजह से रामलला के मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को श्रद्धालु नहीं देख पाए और अयोध्या में पड़ने वाले सभी पारंपरिक मेले भी प्रभावित हुए. अब कोरोना के मामलों में कमी आई है जिसके बाद श्रद्धालु रामनवमी के मौके पर अयोध्या आएंगे.
सुरक्षाकर्मियों को लगाई जा चुकी है वैक्सीन
एहतियात के तौर पर प्रशासन ने रामलला की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों का वैक्सीनेशन पहले ही कराया था और अब रामलला के पुजारियों का वैक्सीनेशन शुरू किया गया है. सबसे पहले प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को वैक्सीन लगाई गई है. आचार्य सत्येंद्र दास के ही सहयोगी पुजारी कोरोना से पीड़ित हुए थे.
वैक्सीन लगवाने के बाद समस्या नहीं हुई
कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंचे सत्येंद्र दास ने कहा कि अपने देश में बनी हुई कोरोना की वैक्सीन लाभकारी है. कुछ लोगों ने इसको लेकर तमाम अफवाहें फैलाईं जो झूठी निकलीं. उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद कोई भी समस्या नहीं हुई. देशवासियों से अपील है कि सभी लोग इस वैक्सीन को लगवाएं और खुद को स्वस्थ रखें. बिना वैक्सीन लगवाए कोरोना महामारी पर विजय नहीं प्राप्त कर सकते हैं. वैक्सीन लगवाने के बाद आप स्वस्थ रहेंगे और सुरक्षित रहेंगे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।