होम दक्षिण में अमित शाह का चुनावी बिगुल, बोले- केरल में हिंसा, भ्रष्टाचार का बोलबाला
दक्षिण में अमित शाह का चुनावी बिगुल, बोले- केरल में हिंसा, भ्रष्टाचार का बोलबाला
तिरुवनंतपुरम. पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2021) के प्रचार के लिए बीजेपी पूरी तरह से मैदान में उतर चुकी है. कोलकाता में पीएम मोदी हैं तो वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल विजय यात्रा (Amit shah in Kerala) के समापन समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान अमित शाह की मौजूदगी में केरल पीपुल्स पार्टी चीफ और अभिनेता देवन बीजेपी में शामिल हुए. अमित शाह ने देवन को बीजेपी की सदस्यता दिलाई. मंच से केरल की जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि राज्य का विकास सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है.
बीजेपी की केरल विजय यात्रा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि केरल में हमारी विजय यात्रा ने लगभग 950 किलोमीटर का सफर पूरा किया. इस यात्रा में 65 रैलियां और कई प्रोग्राम में किये गए. इस यात्रा के दौरान ई श्रीधरन, हाईकोर्ट के जज और कई अन्य लोग पार्टी में शामिल हुए.
केरल में भ्रष्टाचार का बोलबाला
अमित शाह ने कहा कि कभी केरल विकास, पर्यटन, साक्षरता में सबसे आगे था. लेकिन अब एलडीएफ और यूडीएफ के साथ यहां भ्रष्टाचार और हिंसा का बोलबाला हो गया है. एलडीएफ और यूडीएफ में भ्रष्टाचार की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है. शाह ने कहा कि जब यूडीएफ सत्ता में आती है तो सौर घोटाला होता है. और जब एलडीएफ सत्ता में आती है तो डॉलर और सोने की तस्करी होती है.कांग्रेस को समझने में विफल
अमित शाह ने कहा, 'एलडीएफ और यूडीएफ देश के बारे में नहीं बल्कि अपने वोट बैंकों के बारे में चिंतित हैं. सीपीआई एसडीपीआई और पीएफआई के साथ 'इलू-इलू' कर रही है, और कांग्रेस ने इस चुनाव में मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन किया है. मैं कांग्रेस पार्टी को समझने में विफल हूं.' उन्होंने कहा कि कांग्रेस पश्चिम बंगाल में कम्युनिस्टों के साथ गठबंधन कर रही है और यहां उनके खिलाफ लड़ रही है. केरल में, कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन किया है. पश्चिम बंगाल में, उन्होंने फुरफुरा शरीफ के साथ गठबंधन किया है और महाराष्ट्र में वे शिवसेना के साथ हैं. आपकी दिशा क्या है?
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।