होम केरल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और एक्टर देवन बीजेपी में शामिल
केरल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और एक्टर देवन बीजेपी में शामिल
केरल में अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में रविवार को राज्य के एक दिन के दौरे पर तिरुवनंतपुरम पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने बीजेपी की केरल विजय यात्रा के समापन समारोह को संबोधित किया.बीजेपी की केरल विजय यात्रा के समापन समारोह के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में केरल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और एक्टर देवन बीजेपी में शामिल हो गए.
साथ ही अभिनेत्री राधा और पूर्व नौकरशाह केवी बालाकृष्णन भी तिरुवनंतपुरम के शांगुमुगु में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए. केरल में फिलहाल वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की सरकार है. उसका मुकाबला कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे से है. बीजेपी भी वहां खुद को स्थापित करने के लिए लंबे समय से जोर आजमाइश कर रही है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।