होम 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं टीवी के दाम, आज ही घर ले आएं ये शानदार स्मार्टटीवी

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 6, 2021 09:33 PM

1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं टीवी के दाम, आज ही घर ले आएं ये शानदार स्मार्टटीवी

1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं टीवी के दाम, आज ही घर ले आएं ये शानदार स्मार्टटीवी

1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं टीवी के दाम, आज ही घर ले आएं ये शानदार स्मार्टटीवी

कोराना के टाइम में टीवी का इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है. आजकल लोग फिल्में देखने से लेकर न्यूज देखने तक एंटरटेनमेंट के लिए टीवी का ही इस्तेमाल कर रहे हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए भी लोग फोन के अलावा टीवी का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में सबकी डिपेंडेंसी टीवी पर और ज्यादा हो गई. लेकिन अगर आप नया टीवी खीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको ये जान लेना चाहिए कि अगले महीने यानि 1 अप्रैल से स्मार्टटीवी महंगे होने वाले है. स्मार्टटीवी की कीमतों में करीब 2 से 3 हजार रुपये की वृद्धि होने वाली है. ऐसे में आपके लिए टीवी खरीदने का ये बेस्ट टाइम है.

 

दरअसल, कीमत बढ़ने की वजह है इसके पैनल की बढ़ती कीमत. पिछले कुछ सालों में इसकी कीमत 300 फीसदी तक बढ़ चुकी है. ऐसे में अब 5 फीसदी अतिरिक्त इजाफे के बाद टीवी की कीमतें बढ़ने जा रही हैं. इसकी एक बड़ी वजह वैश्विक विक्रेताओं के जरिए आपूर्ति की कमी है. साथ ही कस्टम ड्यूटी में इजाफा, तांबा, एल्यूमीनियम और स्टील जैसी सामग्री की लागत में वृद्धि भी इसके पीछे की वजह बताई जा रही है. ऐसे में हम आपको 20 हजार से भी कम में आने वाले 43 इंच के स्मार्ट टीवी के बारे में बता रहे हैं. आप अपने बजट के हिसाब से टीवी खरीद सकते हैं.

 

1-कोडक की 43FHDXPRO टीवी- कोडक ब्रांड में आपको सिर्फ 19 हजार रुपये में 43 इंच की स्मार्ट टीवी मिल जायेगी. इस टीवी के फीचर्स भी लगभग थॉमसन ब्रांड के टीवी जैसे हैं. इसमें सभी स्ट्रीमिंग सर्विस वाले ऐप जैसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और डिज्नी जैसे ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. टीवी में वाईफाई से कनेक्ट करने का ऑप्शन है, इसके अलावा यूएसबी और एचडीएमआई पोर्ट भी है. टीवी स्क्रीन का रिजोल्यूशन फुल एचडी है और 20 वॉट का साउंड आउटपुट है. पिक्चर और अच्छी साउंड क्वालिटी की वजह से इसमें फिल्म, क्रिकेट, वेब सीरीज और गेमिंग का अच्छा एक्सपीरियेंस आता है.

 

2-थॉमसन की 43TH0099 टीवी- स्मार्ट टीवी में थॉमसन ब्रैड ऑफर कर रहा है 43 इंच का स्मार्ट टीवी और इसकी कीमत है बस 18000 रुपये. थॉमसन का 43TH0099 टीवी मॉडल आपको ऑनलाइन और स्टोर दोनों में मिल जायेगा. इस टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और डिज्नी हॉटस्टार जैसे ऐप का सपोर्ट मिल जायेगा. इसमें एंड्रॉयड बेस ऑपरेटिंग सिस्टम है. टीवी स्क्रीन का रिजोल्यूशन फुल एचडी ( 1920x1080 पिक्सल) है. टीवी में 20 वॉट के साउंड स्पीकर हैं. टीवी में 3 एचडीएमआई पोर्ट हैं और दो यूएसबी पोर्ट जिनसे सेट टॉप बॉक्स के अलावा दूसरे डिवाइस भी कनेक्ट हो सकते हैं.

 

3-माइक्रोमैक्स के स्मार्ट टीवी- फोन के अलावा स्मार्ट टीवी में भी इंडियन कंपनी माइक्रोमैक्स ने अच्छे टीवी निकाले हुए हैं. करीब 19 हजार के बजट में आपको माइक्रोमैक्स के 43 इंच में दो-तीन अच्छे टीवी मॉडल मिल जायेंगे. इन मॉडल के नाम हैं 43Z7550FHD, 43A9181FHD और 43GR550FHD. ये सभी मॉडल फुल एचडी हैं. एसआरएस साउंड टेक्नॉलोजी के साथ 20 वॉट के साउंड स्पीकर हैं. एचडीएमआई और यूएसबी केबल का सपोर्ट है. थियेटर जैसे फील के लिये इसमें एविया टेक्नॉलोजी ( ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट आर्किटेक्चर) दी गयी है. साथ ही इस स्मार्ट टीवी में लो पावर कंजप्शन है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)