होम मिथुन चक्रवर्ती शामिल होंगे BJP में! पीएम मोदी की मौजूदगी में ले सकते है सदस्यता
मिथुन चक्रवर्ती शामिल होंगे BJP में! पीएम मोदी की मौजूदगी में ले सकते है सदस्यता
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर दिन-ब-दिन नई सनसनी देखने को मिलती है। दिल्ली से लेकर बंगाल की गली तक बस सबके जुबान पर विधानसभा चुनाव की ही चर्चा है। लेकिन इस बीच प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जल्द ही बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सकते है। माना जा रहा है कि आगामी 7 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी एक महारैली को संबोधित करेंगे। जहां मिथुन चक्रवर्ती के भी उपस्थित होने की संभावना है।बता दें कि इस अटकलें को तब बल मिला जब पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने स्वीकार किया कि सुपस्टार मिथुन चक्रवर्ती जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते है। उन्होंने कहा कि वे मिथुन का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह बंगाल बीजेपी के लिये गर्व की बात होगी जब मिथुन दा बीजेपी में शामिल होंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।