होम मेरठ में किसान महापंचायत रविवार को, यहां पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, ये है इनकी रणनीति
मेरठ में किसान महापंचायत रविवार को, यहां पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, ये है इनकी रणनीति
मेरठ। किसान महापंचायत मेरठ के कैली गांव में रविवार को होगा। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी किसानों को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी मोदी सरकार द्वारा बनाए और लागू किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ बोलेंगी और उनका विरोध करेंगी।
मेरठ के कैली गांव में जय जवान-जय किसान 'किसान महापंचायत' के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। खुफिया एजेंसियों ने भी पंचायत स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने बताया कि 7 मार्च को दोपहर 12 बजे प्रियंका गांधी कैली गांव पहुंचेंगी। यहां हो रही महापंचायत को संबोधित करेंगी। दावा किया जा रहा है कि महापंचायत में हजारों लोग शामिल होंगे। किसानों को लाने और ले जाने के लिए ब्लाक व न्याय पंचायत अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस मिशन 2022 के तहत पूरी ताकत से जुट गई है। ऐसे में किसान महापंचायत के बड़े मंच से वो BJP को घेरेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।