होम वॉशिंगटन सुंदर ने फिर लगाया दमदार अर्धशतक, इस खिलाड़ी की टीम में वापसी मुश्किल!

समाचारखेल Alert Star Digital Team Mar 5, 2021 09:59 PM

वॉशिंगटन सुंदर ने फिर लगाया दमदार अर्धशतक, इस खिलाड़ी की टीम में वापसी मुश्किल!

वॉशिंगटन सुंदर ने फिर लगाया दमदार अर्धशतक, इस खिलाड़ी की टीम में वापसी मुश्किल!

वॉशिंगटन सुंदर ने फिर लगाया दमदार अर्धशतक, इस खिलाड़ी की टीम में वापसी मुश्किल!

अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत का शतक चर्चा का विषय रहा. पंत ने 101 रनों की बेहतरीन पारी खेल इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया लेकिन उनके साथ बाएं हाथ के बल्लेबाज वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने भी अहम योगदान दिया. वॉशिंगटन सुंदर ने 8वें नंबर पर उतरकर शानदार अर्धशतक लगाया.

वॉशिंगटन सुंदर ने 117 गेंदों में 60 रन बनाए और वो दिन का खेल खत्म होने तक आउट नहीं हुए. सुंदर ने अपने चौथे टेस्ट मैच में तीसरा अर्धशतक जड़ा. सुंदर ने अपनी पारी में 8 चौके लगाए और पंत के साथ 113 रनों की अहम साझेदारी की.

वॉशिंगटन सुंदर ने पंत के साथ टीम इंडिया को संभाला
भारत ने एक वक्त पर 6 विकेट 146 रन पर गंवा दिये थे इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर और ऋषभ पंत ने टीम को संभाला. इन दोनों ने पहले भारत को इंग्लैंड के स्कोर से आगे पहुंचाया और उसके बाद अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए एंडरसन और स्टोक्स जैसे गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेला. पंत के आउट होने के बाद सुंदर ने अपना अर्धशतक लगाया.बता दें वॉशिंगटन सुंदर अपने छोटे से करियर में टीम इंडिया के लिए कई अहम साझेदारियां कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिसबेन टेस्ट में डेब्यू करने वाले सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शार्दुल के साथ मिलकर 123 रनों की साझेदारी की थी. इसके बाद चेन्नई टेस्ट में उन्होंने अश्विन के साथ 80 रन जोड़े. अब एक बार फिर उन्होंने 113 रनों की साझेदारी कर डाली है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)