होम पीयूष गोयल ने कहा, भारत में MSP की व्यवस्था WTO के नियमों के अनुरूप

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 9, 2021 09:49 PM

पीयूष गोयल ने कहा, भारत में MSP की व्यवस्था WTO के नियमों के अनुरूप

पीयूष गोयल ने कहा, भारत में MSP की व्यवस्था WTO के नियमों के अनुरूप

पीयूष गोयल ने कहा, भारत में MSP की व्यवस्था WTO के नियमों के अनुरूप

नयी दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि देश में चल रही न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी) व्यवस्था पूरी तरह से विश्व व्यापार संगठन डब्ल्यूटीओ) नियमों के अनुरूप है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''शांति उपबंध की अभी व्यवस्था है। यह व्यवस्था सार्वजनिक खरीद उद्देश्य के लिये है। इसके तहत हमें बाजार से खरीदने की अनुमति है। हम जिस एमएसपी व्यवस्था को चला रहे हैं, वह डब्ल्यूटीओ नियमों के अनुरूप है।''

मंत्री से यह पूछा गया था कि क्या एमएसपी डब्ल्यूटीओ के नियमों के अनुरूप है, क्योंकि विश्व व्यापार संगठन के कुछ सदस्य देशों ने आरोप लगाया है कि भारत में जो एमएसपी व्यवस्था चल रही है, वह बाजार को बिगाड़ने वाली है और सरकार ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से कहा है कि एमएसपी प्रणाली बनी रहेगी। विश्व व्यापार नियम के तहत डब्ल्यूटीओ के सदस्य देश का खाद्य सब्सिडी बिल 1986-88 के संदर्भ मूल्य के आधार पर 10 प्रतिशत उत्पादन मूल्य से अधिक नहीं होना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)